भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'अग्रहार' के अध्यक्ष सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय 'मन्नू' को भूटान की राजधानी थिम्फू में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस व कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस व कवि सम्मेलन में 'उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका' पर शोध आलेख एवं उत्कृष्ट कविता पाठ के लिए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रायल थिम्फू कालेज भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डा संजीव मेहता और प्रोफेसर सोनल मेहता व साहित्य संचय शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार के कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में साहित्य संचय शोध संस्थान दिल्ली के सचिव डा हीरेन्द्र गौतम, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो कुसुम लता मलिक, प्रो मंजू रानी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के प्रो ललित कुमार सिंह, कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रो मुदनार दत्ता, फरीदाबाद की प्रो प्रतिभा चौहान, प्रो तृप्ति जोशी, प्रो कोमल चुग, प्रो सलमा जमाल, डा शैलेन्द्र नाथ मिश्र,डा राम लखन वर्मा आदि विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शोधकर्ता व कवि/कवियित्री सम्मिलित हुए।
आए हुए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विद्वज्जन के कर कमलों से सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय 'मन्नू' के सोलहवें कविता संग्रह 'कविता कलश' का विमोचन हुआ। भूटान विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी हेतु इन्होंने अपने दर्जन भर काव्य संग्रहों की एक-एक प्रतियां हस्तगत कराईं।
इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर अग्रहार के संरक्षक डा. उमाकांत राय, डा राम दरश राय डा. इंद्रजीत मिश्र, डा. राम नरेश दुबे, डा. प्रेम चंद सिंह, डा सुधाकर तिवारी, डा आद्या प्रसाद दुबे, डा. गौरव तिवारी अग्रहार के उपाध्यक्ष राम सनेही सिंह, डा. संजय मिश्र, अग्रहार के महासचिव जितेन्द्र पाण्डेय 'जौहर', सचिव सत्यप्रकाश शुक्ल 'बाबा', भूपेंद्र राय गंवार, संयोजक आकाश महेशपुरी, अवध किशोर अवधू, श्याम नारायण गुप्त, संतोष संगम, नथुनी राव, ब्रजेश त्रिपाठी, आशा शर्मा, माधुरी 'मधु' मनंजय तिवारी 'निर्मल', राजकुमार भट्ट 'बावरा', मधुसूदन पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय, राम पति 'रसिया', मोहन पाण्डेय 'भ्रमर ' मंगल प्रसाद , मैतुल मस्ताना, डा. विवेक कुमार पाण्डेय, हरेश राय 'बेदर्दी' आदि विद्वज्जन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ