
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल)। बिरसिंहपुर पाली मंगठार एमपीईबी कॉलोनी, पुराने शिव मंदिर के पास कांट्रेक्टर प्रमोद कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह के निज निवास में 7 दिवसीय रुद्राभिषेक एवं जाप महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक के.के. पावर कंस्ट्रक्शन कंपनी, बिरसिंहपुर पाली के कांट्रेक्टर प्रमोद कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह हैं।
13 वर्षों से चली आ रही परंपरा
आयोजकों ने बताया कि यह रुद्राभिषेक एवं जाप पिछले 13 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्ण विधि-विधान, श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा।
इस आयोजन में पुराने शिव मन्दिर के महंत जी के सानिध्य में 6 पंडितों द्वारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ, जाप एवं हवन किया जाएगा।
भक्तों में उत्साह, उमड़ेगी भीड़
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल एवं बेलपत्र अर्पित किए जाएंगे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
24 नवंबर को होगा समापन के साथ विशाल भंडारा
7 दिवसीय आयोजन का समापन 24 नवंबर को हवन, पूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
आयोजक संतोष कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार सिंह ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में भक्त प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शहडोल से साईं सेवक चन्द्र शेखर ढण्ढ, वीरेन्द्र प्रताप सिंह व क्रिस्टी अब्राहम सहित कई श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ