
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल)। नगर पालिका परिषद शहडोल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में पुनः विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के माध्यम से श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी का स्थानांतरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद शहडोल के पद से सहायक संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के पद पर किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उन्हें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद से भारमुक्त किया गया था।
उक्त आदेशों के विरुद्ध श्रीमती भंडारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका प्रस्तुत की गई थी। प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश के माध्यम से संबंधित आदेशों पर स्थगन प्रदान किया गया था।
इसी क्रम में माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने आज नगर पालिका परिषद शहडोल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करते हुए विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नगर पालिका परिषद शहडोल में नगरीय प्रशासन, विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित समस्त कार्य शासन के नियमों, दिशा-निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुरूप संपादित किए जाएंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ