DRMS NEWS

DRMS NEWS

खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से मिठाइयों में स्टार्च और प्रतिबंधित रंगों की जांच, कई नमूने एसएफटीएल भेजे गए

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल)। जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण गोहपारू, खन्नौधी एवं जयसिंहनगर क्षेत्र में किया गया। इसमें गोहपारू के अपना होटल एवं पंकज होटल, खन्नौधी के श्रीराम होटल एवं जोधपुर मिष्ठान भंडार तथा जयसिंहनगर के स्वरुचि रेस्टोरेंट, वैभव रेस्टोरेंट एवं मिथिलेश मिष्ठान भंडार शामिल रहे।

विभाग के अनुसार मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) के माध्यम से मौके पर ही विभिन्न मिठाइयों - मिल्क केक, मलाई बर्फी, देशी पेड़ा, मोतीचूर लड्डू, मगज लड्डू, मलाई चाप, खोवा बर्फी, कलाकंद, बंगाली छेना, काजू एप्पल, काजू स्ट्रॉबेरी एवं खोवा में स्टार्च और प्रतिबंधित रंगों (कोलतार डाई) की प्रारंभिक जांच की गई।

गुणवत्ता की विस्तृत जांच हेतु मलाई बर्फी, पेड़ा, कलाकंद, बर्फी एवं खोवा बर्फी के नमूने विधिवत सीलबंद कर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला (SFTL) भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त शहडोल स्थित रिलायंस रिटेल से ड्राई फ्रूट एवं मूंगफली दाना के नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जयसिंहनगर स्थित स्वरुचि रेस्टोरेंट में रख-रखाव से संबंधित कमियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नियमानुसार सुधार नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवं नोटिस का जवाब प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको बता दें यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा प्रशासन, शहडोल द्वारा जारी जानकारी पर आधारित है। अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर ही निर्धारित होगा।

जनहित में अपेक्षा - हालांकि, जनहित को देखते हुए शहडोल नगर के सभी मिष्ठान भंडारों की भी सघन जांच कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ सुनिश्चित हो सके। यह संपादकीय टिप्पणी जन-सरोकार के परिप्रेक्ष्य में है और इसका उद्देश्य किसी प्रतिष्ठान की छवि को प्रभावित करना नहीं है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ