
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में 1 नवंबर 2026 दिन रविवार को दोपहर 1:30 बजे से मातृशक्ति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु सुझावों का आदान-प्रदान करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणा पांणि के पूजन अर्चन, दीप प्रज्वलन, वाणी वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित माताओं एवं बहनों ने आचार्यों के साथ आपसी चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं के अपनी भैया बहनों के पठन-पाठन से संबंधित समस्याओं का शंका समाधान विद्यालय के प्राचार्य, व्यवस्थापक के द्वारा एवं कार्यक्रम की उपादेयता जिला सचिव जिला उमरिया द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में श्रीमती ममता सिंह "अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर" मुख्य अतिथि, श्रीमती राजकुमारी त्रिपाठी "वरिष्ठ समाजसेवी अध्यक्ष", श्रीमती कृष्णा पटेल एवं श्रीमती रुपाली गुप्ता अभिभाविका एवं विशिष्ट अतिथि, बड़ी संख्या में माताएं बहनें, लक्ष्मी नारायण शुक्ल जिला सचिव जिला उमरिया, हरीश कुमार विश्वकर्मा विद्यालय व्यवस्थापक, दिनेश कुमार परौहा विद्यालय अध्यक्ष, श्रवण कुमार तिवारी प्राचार्य, तेजबली प्रसाद शुक्ल, पूर्व आचार्य अनुपम तिवारी, विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ