
रातभर ट्रैक्टरों से रेत उत्खनन का आरोप, विरोध पर धमकी का दावा, खनिज विभाग की कार्रवाई पर सवाल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक के प्रशासनिक दावों के बीच जनपद पंचायत मानपुर की ग्राम पंचायत बल्हौंड से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बल्हौंड के मुहबला गांव की बस्ती से लगे चंदिन घाट पर नदी के भीतर जेसीबी मशीन से कथित तौर पर रास्ता बनाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध रास्ते के जरिए रातभर ट्रैक्टरों से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थल आबादी से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब बस्ती के लोगों ने नदी में सड़क बनाने और रेत निकालने पर आपत्ति जताई तो उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया गया। उनके अनुसार कहा गया कि यदि कोई ट्रैक्टर के सामने आया तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जाएगा और उनकी ऊपर तक सेटिंग होने की बात कही गई।
इन आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर कथित अवैध रास्ते को बंद कराने, उत्खनन पर रोक लगाने और धमकी देने के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।
हालांकि यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों एवं दी गई जानकारी के आधार पर है। इसमें उल्लेखित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि DRMS NEWS नहीं करता है। संबंधित पक्ष / खनिज विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समान महत्व के साथ प्रकाशित किया जाएगा। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ