DRMS NEWS

DRMS NEWS

कोर जोन में ताला, मगधी और खितौली से पर्यटक कर सकेंगे जंगल सफारी, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन के लिए टिकट दरें निर्धारित

कोर एवं बफर जोन में प्रतिदिन कुल 267 वाहनों की टिकट धारण क्षमता

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल)। संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनुपम सहाय ने बताया है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए कोर एवं बफर जोन में जंगल सफारी की टिकट धारण क्षमता तथा भ्रमण की दरें निर्धारित हैं। कोर जोन में ताला, मगधी एवं खितौली तथा बफर जोन में धमोखर, जोहिला एवं पनपथा क्षेत्र में पर्यटक निर्धारित दरों पर पार्क भ्रमण का आनंद ले सकते हैं।

कोर जोन में सुबह की पारी के लिए ताला में 28, मगधी में 26 तथा खितौली में 21 वाहनों की क्षमता निर्धारित है। इस प्रकार कोर जोन में सुबह की पारी में कुल 75 तथा शाम की पारी में 72 वाहनों की टिकट धारण क्षमता है।

बफर जोन में धमोखर, जोहिला एवं पनपथा प्रत्येक क्षेत्र में सुबह और शाम की पारी के लिए 20-20 वाहनों की क्षमता निर्धारित है। इस प्रकार बफर जोन में सुबह एवं शाम की पारी में 60-60 वाहनों की क्षमता है। कोर एवं बफर जोन को मिलाकर कुल टिकट धारण क्षमता 267 वाहनों की है।

ताला, मगधी एवं खितौली कोर जोन में भारतीय पर्यटकों के लिए अधिकतम 6 व्यक्तियों वाले पूरे वाहन का टिकट 2,690 रुपये निर्धारित है। प्रीमियम दिवस पर यह दर 3,350 रुपये है। विदेशी पर्यटकों के लिए पूरे वाहन का टिकट 5,330 रुपये तथा प्रीमियम दिवस पर 6,650 रुपये निर्धारित है।

12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के लिए एक सीट का टिकट भारतीय पर्यटकों हेतु 450 रुपये तथा विदेशी पर्यटकों हेतु 890 रुपये है। प्रीमियम दिवस पर यह दर क्रमशः 560 रुपये एवं 1,110 रुपये है।

इसी प्रकार 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक सीट का टिकट भारतीय पर्यटकों हेतु 230 रुपये तथा विदेशी पर्यटकों हेतु 450 रुपये निर्धारित है। प्रीमियम दिवस पर बच्चों की टिकट दर क्रमशः 285 रुपये एवं 560 रुपये है।

धमोखर, पनपथा एवं मानपुर बफर जोन में अधिकतम 6 व्यक्तियों वाले पूरे वाहन के भ्रमण का टिकट 1, 320 रुपये निर्धारित है। इस पर 50 रुपये पोर्टल शुल्क सहित कुल 1, 370 रुपये देय होंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में निर्धारित टिकट दरों एवं धारण क्षमता के अनुसार पर्यटक पार्क भ्रमण की योजना बना सकते हैं। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ