DRMS NEWS

DRMS NEWS

यम द्वितीया को चित्र गुप्त महराज जी एवं कलम दवात की पूजन हवन आरती बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। यम द्वितीया भाई दूज के शुभ अवसर पर जिला कायस्थ समाज उमरिया द्वारा सगरेश्वर धाम में स्थित महराज चित्र गुप्त जी के मंदिर में अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की एवं कलम दवात का पूजन हवन एवं आरती बड़े हर्षोल्लास के करके भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कायस्थ समाज के अध्यक्ष  आशुतोष श्रीवास्तव देते हुए बताया कि समाज को एकजुट कर और संगठित कर सामाजिक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कायस्थ समाज में मानपुर से राजीव श्रीवास्तव प्राचार्य एवं विंध्या कालरी के विक्रम खरे को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। 

महिला ईकाई में सचिव के दायित्व श्रीमती कल्पना निगम को सौंपा गया। युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव/मोनू का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं सील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव, आर.के. लाल, सचिव आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट, चंद्र मोहन खरे, राजीव श्रीवास्तव, प्रयाग निगम, राकेश निगम, बृजेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र निगम, अरुण गोविंद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सचिव युवा इकाई महिला ईकाई की अध्यक्ष श्रीमती निधि खरे के साथ बड़ी संख्या में कायस्थ बंधु परिवार सहित उपस्थित रहकर कार्य क्रम में उपस्थित रह कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिये। कार्यक्रम के अंत में समाज के नव नियुक्त उपाध्यक्ष विक्रम खरे ने आभार व्यक्त किये।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ