
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
Drms news (बिलासपुर)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में 23 नवंबर 2026 को महा प्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संघ के जोनल अध्यक्ष बी. अप्पाला नायडू, महासचिव हनुमंतु प्रसाद राव सहित बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के प्रतिनिधि तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित मुख्यालय के विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारी कल्याण, कर्मचारियों के हितों एवं संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को महाप्रबंधक एवं संबंधित विभागाध्यक्षों के समक्ष रखा गया। इन सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों के कल्याण, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता, कर्मचारी हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत विषयों पर संबंधित विभागाध्यक्षों ने अपना पक्ष रखा तथा महाप्रबंधक महोदय ने समस्याओं के उचित निराकरण हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन पर उचित विचार एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय के महत्व पर बल दिया।
बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन), उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कल्याण), प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप महाप्रबंधक (सामान्य), महाप्रबंधक के सचिव सहित मुख्यालय के अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य कर्मचारी संगठन के साथ संवाद को सुदृढ़ करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा रेलवे प्रशासन एवं संगठन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ