DRMS NEWS

DRMS NEWS

अनिश्चितकालीन धरने का दूसरा दिन हौसले बुलंद हैं, संघर्ष जारी है

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। गांधी प्रतिमा, पुरानी पंचायत भवन के नीचे, मानपुर जनहित का संघर्ष जिंदाबाद अनिश्चितकालीन धरने का दूसरा दिन हौसले बुलंद हैं, संघर्ष जारी है।

कड़ाके की ठंड में पूरी रात गांधी जी की प्रतिमा के समीप बिताने के बाद आज हमारे गांधीवादी धरने का दूसरा दिन है। न रात की ठंड हमारे हौसले तोड़ सकी, न मुश्किलें हमें पीछे हटा सकेंगी!

मानपुर की जनता के अधिकारों और छह प्रमुख जनसमस्याओं में निस्तार डिपो, बंदरों के आतंक से सुरक्षा, आदिवासी बस्ती में बिजली-पानी व पुलिया, हंचौरा पहुंच मार्ग, स्थायी बस स्टैंड और भड़ारी नदी पर पुलिया निर्माण को लेकर हमारा संघर्ष जारी है।

हमारा उद्देश्य किसी से टकराव नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान है। जब तक हमारी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांधीवादी तरीके से हमारी आवाज़ बुलंद होती रहेगी। दिन बदलेगा, रात बदलेगी, लेकिन जनता के हक़ के लिए हमारा संकल्प नहीं बदलेगा! (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ