DRMS NEWS

DRMS NEWS

संकल्प सेवी संस्था मानपुर द्वारा चलाया जा रहा है सघन जन जागरूकता अभियान बाल संरक्षण समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जगा रही अलख

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल, मानपुर उमरिया)। जिले के मानपुर में संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा पूरे जनपद पंचायत मानपुर क्षेत्र में सघन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाल संरक्षण समितियों का गठन कर गांवों में भी जन जागरूकता की अलख जगाई जा रही है।

यह जानकारी देते हुए संगठन के जिला समन्वयक संतोष सूर्यवंशी ने बताया की मानपुर विकासखंड के 200 ग्रामों में संकल्प समाज सेवी संस्था कार्य कर रही है और लोगों को जन जागरूक करते हुए बाल विवाह रोकने आवश्यक समझाइश दी जा रही है, साथ ही बाल विवाह के दुष्कर परिणामों के बारे में भी जानकारी देते हुए इसे तत्परता से रोकने एवं कानून अपराध है की जानकारी दी जा रही है। 

इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए विद्यालयों में रैली एवं बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है जो निश्चित रूप से प्रसंसनीय कार्य है संकल्प समाज सेवी संस्था के सचिव संदेश बंसल जिला समन्वयक संतोष सूर्यवंशी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा लगातार जनसंपर्क के माध्यम से बाल विवाह रोकने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में गत दिनों ग्राम पंचायत बम्हनगवां के डोंगरी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने उससे होने वाले नुकसान एवं अपराध की श्रेणी में आता है संबंधी जानकारी दी गई इस अवसर पर आगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता संगीता पाठक ललिता तिवारी माया मिश्रा द्रोपदी प्रजापति सहित काफी लोग उपस्थित रहे। 

आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों को समझाइश दी गई की 18 बर्ष से कम में बेटी का एवं 21 बर्ष से कम में बेटे का विवाह करना अपराध की श्रेणी में आता है इसका पालन करना हम सबका नैतिक जिम्मेदारी है संस्था द्वारा शिविर आयोजित कर एवं दीवाल लेखन के माध्यम से भी लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ