DRMS NEWS

DRMS NEWS

पं. शभूनाथ शुक्ला विश्व विद्यालय का चौथा स्थापना दिवस 1 जून को, माननीय राज्यपाल वर्चुअली संबोधित करेंगी

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  सोमवार  31 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। उप कुल सचिव पं. शभूनाथ शुक्ला विश्व विद्यालय विनय कुमार सिंह ने बताया कि पं. शभूनाथ शुक्ला विश्व विद्यालय  का चौथा स्थापना दिवस 1 जून 2021 को मनाया जाएगा। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल वर्चुअली शिरकत करेंगी। उन्होने बताया कि पं. शभूनाथ शुक्ला विश्व विद्यालय में दोपहर 12.40 बजे से कार्यक्रम आयेाजित होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० मोहन यादव भी वर्चुअली शिरकत करेंगे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सीईओ जिला पंचायत में ग्राम सेमरा में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल जिले के विकासखंड बुढार के ग्राम सेमरा में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने निरीक्षण किया।

      इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वहां बैठक की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं होने के कारण बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अवगत कराया गया कि अभी तक 35 लोगो ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और अभी लगातार लोग टीकाकरण हेतु आ रहे हैं।

शासन के प्रोटोकॉल का वैक्सीनेशन स्थल पर करें कड़ाई से पालन-सीईओ

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि टीकाकरण स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों के लिए कुर्सी आदि की बैठने हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन स्थल पर शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार बार साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया जीवन में अपनाने की समझाइश टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों को दिया।

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने टीकाकरण करवा चुके व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें घर पर भी अपने परिचितों एवं परिजनों को टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने हेतु कहा।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सीईओ जिला पंचायत में ग्राम समदा टोला में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। आज शहडोल जिले के विकासखंड बुढार के ग्राम समदा टोला में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने निरीक्षण किया।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अवगत कराया गया कि अभी तक 31 लोगो ने जो 18 वर्ष से ऊपर हैं टीकाकरण करा चुके हैं और अभी लगातार लोग टीकाकरण हेतु आ रहे हैं।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वैक्सीन लगवाए हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाइश दी की अपने परिवार एवं परिचितों को भी जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उनका वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, जिससे उनका परिवार एवं परिचित कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके।

   इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए ग्राम के उत्साही युवकों को वॉलिंटियर के रूप में चयनित कर उन्हें लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर आना सुनिश्चित करें।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिले के जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने ग्राम सेमरा के निवासी लखनलाल बैगा का प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए तथा निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त एवं समयावधि में हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई शपथ

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एस.एस. सागर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने की समझाइश देते हुए शपथ दिलाई।

   शपथ दिलाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर सभी शपथ ले कि कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा। 

साथ ही मैं यह कोशिश करूंगा कि मैं पैसिव स्मोकिंग अथवा परोक्ष धूम्रपान से भी दूर रहूंगा क्योंकि यह मेरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि वैसे लोग जो धूम्रपान अथवा किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद के आदी हैं उन्हें इस लत को छोड़ने के लिए प्रेरित करूंगा एवं उनके इस कोशिश में उन्हें अपना पूर्ण सहयोग दूंगा। "हम में है दम तंबाकू को ना कहें हम"

       तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि तंबाकू के उपयोग से हर साल दुनिया में लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है जिसमें भारत में हर साल 12 से 13 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि धूम्रपान करने वालों एवं तंबाकू तथा तंबाकू के उत्पाद गुटका आदि इस्तेमाल करने से कोरोना महामारी से मृत्यु की संभावना और अधिक होती है हृदय रोग कैंसर स्वसन रोग मधुमेह आदि का मुख्य कारक धूम्रपान एवं तम्बाकू गुटका सेवन करना है।

    उन्होंने बताया कि जिले के नागरिक तंबाकू छोड़ने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय क्विट नंबर 1800-112-356 पर सलाह ले सकते हैं। प्रशिक्षित काउंसलर तंबाकू की लत छुड़वाने में आपको सलाह देंगे।

   शपथ कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ० जी.एस.परिहार, आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, डीपीएम मनोज द्विवेदी, डीसीएम राम गोपाल गुप्ता सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ