DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर की पहल पर शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान का शुभारंभ, 15 जून तक चलेगा नगर सेवा अभियान

httpक://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  रविवार  30 मई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में आज से नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत नगर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, नालियों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, जलभराव वाले क्षेत्रों का समतलीकरण एवं अन्य कार्य किए जाएंगे।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल संभाग में आज नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। शहडोल संभाग के नगरीय क्षेत्रों के सभी नगरपालिका अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की टीम बनाकर कार्य करने की योजना बनाई गई है तथा इसे मूर्त रूप दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

नगर सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की विशेष टीम हर वार्ड में जाकर साफ सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि का मुआयना करेगी तथा समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेगी।

   शहडोल नगर में आज आयोजित  शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, समाजसेवी कमल प्रताप सिंह के द्वारा पूजा अर्चना के बाद नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। 

नगर सेवा अभियान के तहत कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रमण गाइड लाइन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   नगर सेवा अभियान के अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी ने बताया कि नगर सेवा अभियान शहर के हर वार्ड में चलाया जाएगा। जिसमें शहर के सभी वार्डों में अलग-अलग दिन कार्यों के लिए तय किए गए हैं। 

हर वार्ड में नगर पालिका का एक दल पहुंचेगा एवं वार्ड वासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल कराने का प्रयास किया जाएगा, जिसके अनुसार 30 मई को वार्ड नं. 01,02,04, 31 मई को वार्ड नं. 03, 05,  01 जून को वार्ड नं. 06, 07, 09,  02 जून को वार्ड नं. 08, 10, 12,  03 जून को वार्ड नं. 11, 35, 04 जून को वार्ड नं. 13, 20, 21, 05 जून को वार्ड नं. 18, 19,  06 जून को वार्ड नं. 14, 15,  07 जून को वार्ड नं. 16, 17, व 08 जून को वार्ड नं. 22, 23,  09 जून को वार्ड नं. 24, 25,  10 जून को वार्ड नं. 26, 27, 11 जून को वार्ड नं. 28, 29,  12 जून को वार्ड नं. 30, 33, 34,  13 जून को वार्ड नं. 31, 32,  14 जून को 36, 37 एवं 15 जून को वार्ड नं. 38, 39 में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जावेगी।

   इसी तरह उमरिया और अनूपपुर जिले में नरोजाबाद चंदिया कोतमा नगर पालिका क्षेत्रों में भी आज नगर सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 12 देशी मदिरा एवं 11 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए 07 समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं। 

उन्होंने बताया कि एकल समूह शहडोल क्रमांक 03, शहडोल क्रमांक 02, देवलोंद, बुढार, धनपुरी, अमलाई एवं जयसिंह नगर हेतु वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई टेंडर ऑफर सम्मिट करने की तिथि 31 मई 2021 अपराहन 3:00 बजे तक, ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 31 मई को दोपहर 3:05 बजे से एवं जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि एवं समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला अधिकारी कार्यालय शहडोल में प्राप्त कर सकते हैं।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कैट के वर्चुअल जनसंवाद  में केन्द्रीय मंत्री ने किया आस्वस्त प्रदेश के व्यापारियों का  केन्द्र में मैं करूंगा प्रतिनिधित्व- नरेन्द्र सिंह तोमर

प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग की अपार संभावना, आगे आए व्यापारी

शहडोल । काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित व्यापारियों की स्थिति एवं केन्द्र सरकार से उम्मीद’ विषय पर बोलते हुये केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2020-21 संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। 

हमारा देश ही नहीं सारी दुनिया इस परेशानी को झेल रही है। पहला फेस और दूसरे फेस से जो त्रासदी हुई है वह बहुत ही भयानक थी और इस कठिन दौर में, मैं मध्यप्रदेश के व्यापारियों का प्रतिनिधि बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा और आपके जो भी सुझाव और केन्द्र सरकार से उम्मीद हैं, आज जितने भी व्यापारियों ने अपनी बात रखी है उसका लिखित में एक ड्राफट बनाकर दीजियेगा, मैं आपके प्रतिनिधि के रूप में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रिगणों से चर्चा करूंगा और भेजूंगा। 

    केन्दीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यापारियों द्वारा दिये गये सुझावों और उम्मीदों के संबंध में कहा कि जो हमारी राज्य सरकार से संबंधित हैं उन्हें राज्य सरकार तक पहुंचाऊंगा। जीएसटी अथवा बैंकिंग असुविधा जैसे विषय हम केन्दीय वित्तमंत्री जी को प्रस्तुत करेंगे। 

    उन्होंने आपदा में अवसर ढूढने की बात करते हुये व्यापारियो से कहा कि खादय प्रसंस्करण मंत्रालय उनके पास है। मध्य प्रदेश में उसकी अपार संभावनाए हैं, सरकार की बहुत सारी योजनाऐं हैं जिनमें सब्सिडी है और ऐसी योजनाओं का लाभ प्रदेश के व्यापारियों को उठाना चाहिये, उन्हें आगे आना चाहिये। 

    मण्डी शुल्क के संबंध में उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में जीएसटी वेरियर समाप्त किये हैं इसी प्रकार एक राज्य से दूसरे राज्य जाते समय किसी व्यापारी का ट्रक नहीं रोका जायेगा। जो कानून बने थे दुर्भाग्य से उनका फायदा वामपंथियों के आन्दोलन के कारण वे नहीं उठा पाये। 

    काॅन्फ्रेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने स्वागत भाषण रखते हुये कहा कि संक्रमण के दौर में सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी है। हम बहुत सारी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं । राज्य सरकार और केन्द्र सरकार शीघ्र ही कोई पेकेज घोषित करे ताकि व्यापारी इस पीडा से बाहर निकल सके। 

    कैट के वर्चुअल जनसंवाद का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने किया, कोर्डिनेशन प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने निभाया जबकि आभार प्रदर्शन कैट मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष सन्देश जैन द्वारा किया गया।  

    बर्चुअल सेमीनार में कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शहडोल संभाग के प्रभारी मनोज गुप्ता शहडोल संभागीय जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह संभागीय महामंत्री जुगल डालमिया संभागीय मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह शहडोल जिला अध्यक्ष प्रेम जगवानी उमरिया जिला अध्यक्ष कीर्ति सोनी अनूपपुर जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्रा सहित शहडोल संभाग के सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। 

शहडोल संभाग के व्यापारियों की समस्याओं को बेबाकी से रखा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने

कैट द्वारा आयोजित इस जनसंवाद में कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहडोल जिले के प्रभारी मनोज गुप्ता ने इस वर्चुअल सेमिनार में शहडोल संभाग के व्यापारियों की प्रमुख जिनमें से 1) मध्य प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलना चाहिये। 

2) जीएसटी रिटर्न का समय बिना ब्याज बिना पेनल्टी के तीन माह बढाया जाना चाहिये। 

3) जीएसटी और आयकर को अप्रैल एवं मई महीने को शून्य मानते हुये घोषित करना चाहिये।

4) बेकिंग चार्जेज आरबीआई को कम करना चाहिये और बैंक की किस्तों को बिना ब्याज के तीन और छः माह के लिये डिफरमेंट देना चाहिये। 

5) आनलाइन विजनिस का और आफ लाइन विजनिस इस समय बंद किया जाय और एकसा व्यापार करने के दिशा निर्देश जारी किये जाने चाहिये। 

6) व्यापारियों को राज्य सरकार और केन्द्र सरकार राहत पेकेज दें। 

7) फर्टीलाइजर व्यवसाय में व्यापारियों के लायसेंस निरस्त न किये जायें कंपनी पर कार्यवाही हो और 80 प्रतिशत शासकीय 20 प्रतिशत निजी क्षेत्र का जो 

फर्टीलाइजर व्यवसाय है वह अव्यवहारिक प्रक्रिया है पोश मशीन से फर्टीलाइजर बेचने की प्रक्रिया को खोला जाना चाहिये। 

8) भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के द्वारा जो दाल तिलहन पर कन्ट्रोलिंग की जाती है यह इंस्पेक्टर राज्य की वापसी है। 

9) पर्यटन विभाग जो बहुत ही दयनीय स्थिति में है उससे व्यापारियों को बाहर निकाला जाय, राहत पेकेज दिया जाय। 

10) महिलायें जो आत्म निर्भर बन रही हैं इस कठिन दौर में उनके लिये कुछ न कुछ मदद अवश्य दी जाय। आदि प्रमुख हैं।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉

http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online  

से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉

prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

============================================

 

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ