DRMS NEWS

DRMS NEWS

कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू के बाद अब शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार 18 जून 2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश में जन-भागीदारी के साथ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिये अपनाई गई रणनीति के काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। प्रदेश में आज की स्थिति में कोरोना पूरी तरह से काबू में है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भागीरथी प्रयासों और प्रदेश की जनता द्वारा संक्रमण नियंत्रण में की गई भागीदारी से कोरोना संक्रमण लगभग शून्य पर आ गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से प्रदेश वासियों को बचाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी पुख्ता इंतजामों के साथ वैक्सीनेशन के लिये महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 21 जून से वैक्सीनेशन के लिये जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 21 जून से प्रांरभ होने वाले वैक्सीनेशन जन-जागरण अभियान में सभी वर्गों की भागीदारी के लिये अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन जन-जागरण अभियान में सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि, जिला, ब्लाक, ग्राम एवं वार्ड स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ, म.प्र. जन-अभियान परिषद, कोरोना वॉलेंटियर्स सहित विभिन्न समाजिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के लक्षित समूह का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवा कर लोगों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान की जाए।

तीन स्तर के क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों से संवाद

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये जिस प्रकार से जन-भागीदारी का उदाहरण मध्यप्रदेश ने पूरे देश में प्रस्तुत किया है, उसी तर्ज पर अब वैक्सीनेशन के लिये भी जन-भागीदारी जुटाई जा रही है। 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-जागरण अभियान के पूर्व 17 जून को वैक्सीनेशन के संबंध में जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स के सदस्यों को वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को वैक्सीनेशन अभियान में सक्रिय भूमिका के लिये प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण को रोकने में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स ने सहभागिता की, उसके सुखद परिणाम आज पूरा राष्ट्र देख रहा है। अब समय है कि प्रदेशवासियों को भविष्य के लिये सुरक्षा कवच प्रदान करने का। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों के हित में शुरू किये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में सभी वर्ग जुड़ कर पुन: उदाहरण प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। कई जिलों में वैक्सीनेशन के लिये नवाचार भी किये गये हैं। 

भोपाल जिले सहित अनेक जिलों में ड्राइव-इन के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। नि:शक्त जनों को वैक्सीन लगाने के लिये भी पृथक से व्यवस्था की गई। 

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा ग्रामीणों को न केवल वैक्सीन लगवाई गई बल्कि वैक्सीन के संबंध में फैली अफवाहों को भी दूर कर ग्रामवासियों को वैक्सीन लगावाने के लिये सहमतन किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। केन्द्र सरकार का भी इसमें पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

सात हजार वैक्सीन केन्द्र

वैक्सीनेशन महा अभियान के लिये प्रदेश में 7 हजार केन्द्र बनाये गये है। केन्द्रों का चयन एप्रोचेबल और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रख कर किया गया है। सभी केन्रों क पर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा  किया जाएगा। 

महा अभियान के प्रांरभ दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ जिले से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिलों में साहित्यकार, धर्मगुरू, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति, शिक्षाविद और मीडिया जगत के प्रबुद्ध जन सहित जिले के प्रबुद्ध नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की शुरूआत कर लोगों को प्रेरित करेंगे। 

वैक्सीनेशन सेंटर पर आये लोगों का टीकाकरण के साथ तिलक लगाकर स्वागत और कोविड अनुकूल व्यवहार एवं सावधानियों के प्रति सजग भी किया जाएगा।

अभियान में जन-भागीदारी की हो चुकी शुरूआत

कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान करने वाली वैक्सीन के लिये प्रदेश के जिलों में जन-भागीदारी को बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है। 

मुरैना जिले की ग्राम पंचायत धनेला, खड़गपुर, गुलेंद्रा और चुरहेला में जन-जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पीले चावल देकर वैक्सीनेशन कराने का आमंत्रण दिया और अपील की कि महाअभियान वाले दिन वैक्सीनेशन सेन्टर पर आकर वैक्सीनेशन जरूर करायें। 

पीले चावल पाकर ग्रामीण जन प्रफुल्लित हो उठे, उनका कहना था कि अभी तक शादी-ब्याह में ही पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाता था, जो शुभ संदेश भी माना जाता है। 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस अनूठे आमंत्रण को सहज स्वीकारते हुए वैक्सीन लगाने की सहमति भी दी।

महा अभियान के लिये जन-जागृति

वैक्सीनेशन महा अभियान के लिये आमजन में जागृति लाने विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। 

इन प्रचार माध्यमों में पारम्परिक दीवार लेखन के साथ आधुनिक सोशल एवं डिजिटल मीडिया को भी शामिल किया गया है। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद के माध्यम से भी वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

महा अभियान के दिन जिन लोगों का वैक्सीनेशन होगा, प्रेरणा स्वरूप उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किये जाएंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वैक्सीनेशन महा अभियान के दिन 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

पर्यवेक्षण

वैक्सीनेशन महा अभियान के प्रारंभ दिवस की समस्त गतिविधियों के पर्यवेक्षण के लिये राज्य एवं जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी, जिसमें पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन एवं संचार माध्यमों की व्यवस्था होगी। 

प्रत्येक चार से पाँच वैक्सीनेशन केन्द्रों के ऊपर एक वाहनयुक्त जोनल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा जो वैक्सीनेशन महा अभियान की समस्त गतिविधियों का पर्यवेक्षण अपने प्रभार के केन्द्रों पर निरंतर भ्रमण कर करेगा। पर्यवेक्षण के लिये नियुक्त जोनल अधिकारी निरंतर जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे और प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट देंगे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी निभाएं सहभागिता - कलेक्टर

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 21 जून 2021 योग दिवस के दिन से कोविड-19 वैक्सीनेश का महा अभियान मनाने का निर्णय लिया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन समस्त तैयारियां पूर्ण करने के संबंध में निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी को देते हुए कहा कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामों में मजरों टोलों एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डो के 18 वर्ष के ऊपर सभी नागरिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने तथा नागरिकों को द्वितीय खुराक देने हुए सशक्त कार्ययोजना बनाएं।

कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, के साथ-साथ सभी प्रबुद्ध नागरिक एवं स्वयं सेवी संस्थाएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोगों को सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। 

कलेक्टर ने टीकाकरण सत्र के पूर्व सघन प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मुनादी एवं मतदाता सूची लेकर घर-घर संपर्क कर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु अपील किया है। 

कोविड-19 वैक्सीनेशन महा-अभियान सफल बनाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी

कलेक्टर ने कहा है कि 21 जून 2021 विश्व योग दिवस के अवसर पर इस महा अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष के उपर के व्यक्तियों को कोविड-19 टीका लगवाकर सुरक्षा कवच प्रदान करने के साथ-साथ शरीरिक एवं मानसिक ढृढ़ता प्रदान करना है, ताकि नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहकर कोरोना महामारी को हराने में सफल हो सकें। 

खुद को सुरक्षित रखकर दूसरे को सुरक्षित रखना शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, अनावश्यक भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर न जाना, सिनेटाइजर एवं साबुन का उपयोग करना आवश्यक है। 

कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए सामूहिक सहभागिता व सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

ब्यौहारी नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का एसडीएम ने लिया जायजा, गुणवत्ता युक्त पूर्ण करने के दिए निर्देश

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भवर ने ब्यौहारी नगर में चलाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रियांशी भवर ने नगर के बनसुकली चौराहा पर निर्माणाधीन पुलिया कार्य को गुणवत्ता युक्त होना चाहिए व इस कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने हनुमान फर्नीचर से टंकी तिराहा तक सड़क का चैड़ीकरण कार्य कराने और खटखरिया तालाब की साफ-सफाई भी कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भवन ने नगर के मुख्य मार्गाें एवं प्रवेश स्थलों पर ब्लैक स्पॉट का भी निरीक्षण किया तथा सड़क के दोनों ओर समतलीकरण कराने एवं चयनित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया। 

निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए एवं सब्जी एवं फल ठेला सहित अन्य फुटकर विक्रेताओं व पथ विक्रेताओं के लिए मार्तंड क्लब की जमीन को समतलीकरण कराकर उसमें शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया। 

निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रियांशी भवर ने बस स्टैंड का भी अवलोकन किया तथा बस स्टैंड की प्रतिदिन साफ सफाई एवं बस स्टैंड में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को स्वच्छ एवं साफ- सुथरा बनाए रखने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया।

   निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सुश्री वर्षा मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री नगर परिषद ब्यौहारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

जिले में 157.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 18 जून 2021 तक 157.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 212.0, बुढार में 143.0, गोहपारू में 238.0 जैतपुर में 145.0, चन्नौडी में 113.0 ब्यौहारी में 147.0, जयसिंहनगर में 106.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ