DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर शहडोल संभाग की पहल पटवारियों  की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा निराकरण

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  गुरुवार 17 जून 2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। राजस्व विभाग के पटवारी राजस्व विभाग की रीढ़ है, पटवारियों का कार्य क्षेत्र काफी चुनौतीपूर्ण है। गांव में पटवारी की अच्छी सेवाओं का लाभ गांव के कृषको को सीधा मिलता है। 

पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पित होकर कर सकें, इसके लिए उन्हें कार्य क्षेत्र में बेहतर और सुखद वातावरण मुहैया कराना आवश्यक है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल संभाग के पटवारियों को कार्य क्षेत्र में सुखद और बेहतर वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर राजस्व सेवा अभियान के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी के स्वत्वों जैसे-समय पर वेतन भुगतान, समयमान, वेतनमान, भविष्य निधि से आंशिक अहरण, छुट्टी आदि वैध स्वत्वों को समय पर भुगतान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 

कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा इस संबंध में शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए पटवारियों एवं मैदानी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए है। 

कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भू-राजस्व एवं राजस्व अधिकारियों के स्वत्वों एवं अन्य समस्याओं की निगरानी हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया जाएं। प्रत्येक जिले के नोड़ल अधिकारी अपनी रिपोर्ट समय सीमा में कलेक्टरर्स को सौपेगें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

शहडोल संभाग में 1 जुलाई से 15 सितम्बर तक चलेगा ग्राम सेवा अभियान,वृक्षारोपण, वैक्सीनेशन, खाद्यान्न पर्ची बनाने व आयुषमान कार्ड बनाने की जाएगी कार्यवाही

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में 1 जुलाई से 15 सितम्बर तक ग्राम सेवा अभियान चलाया जाएगा। 

इस अभियान के अंतर्गत शहडोल संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, वैक्शीनेशन, आयुषमान कार्ड बनाने के कार्यवाही खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न पर्ची तैयार करने की कार्यवाही तालाबों व अन्य जल स्त्रोतो का सर्वधन एवं अन्य कार्य किए जाएगें। 

जिसके लिए कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा 17 जून से 23 जून 2021 तक प्रत्येक जनपद के ग्रामवार, तिथिवार कार्यक्रम तैयार करना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत का दायित्व होगा। 

इसी प्रकार 24 जून से 30 जून 2021 तक ग्रामवार कार्यक्रम की मुनादी कराना व दीवार लेखन कराना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का दायित्व होगा।

जारी पत्र में कमिश्नर ने कहा है कि 1 जुलाई से 7 जुलाई 2021 तक तालाबों व अन्य जल स्रोतों की गाद निकालना, खरपतवार इत्यादि कार्य, हैंडपंप इत्यादि की साफ-सफाई जल स्रोतों का शुद्धिकरण तथा आवश्यक दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा। 

8 जुलाई से 15 जुलाई 2021 तक संपूर्ण सफाई अभियान जिसके तहत ग्राम की नालियों की साफ-सफाई अन्य सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च अन्य सभा स्थलों व अन्य उपयोगी स्थलों की साफ-सफाई करवाना सुखी एवं गीले कचरे का उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। 

16 जुलाई से 23 जुलाई 2021 तक जल जनित बीमारियों को रोकने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण यथा भवन, परिसर शौचालयों की साफ-सफाई परिसर में वृक्षारोपण तथा भवन एवं परिसर को आकर्षक बनाए जाने की विभिन्न उपाय करना सुनिश्चित किया जाएगा।

इसी प्रकार कमिश्नर ने जारी आदेश में कहा है कि 24 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक ग्राम पंचायत भवन की साफ-सफाई तथा उन्हें आकर्षक बनाने का कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण इत्यादि करें। साथ ही ग्राम पंचायत की कार्यवाही तथा बैठक इत्यादि कराया जाना एवं शासकीय विद्यालयों की साफ-सफाई तथा परिसर एवं अन्य खाली पड़ी स्थलों में वृक्षारोपण करना सुनिश्चित किया जाएगा।

माह के द्वितीय प्रथम सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2021 तक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से संपूर्ण टीकाकरण तथा कुपोषण के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 8 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक स्वतंत्रता दिवस की पूर्व ग्राम एवं सभी सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ग्राम सभाओं का आयोजन तथा प्रत्येक फील्ड ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्र में एक माह में निश्चित दौरा करें। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम करें, जिसमें प्रत्येक त्यौहार जन्मदिन एवं पूर्ण अतिथियों में अनिवार्य वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करें। 

16 अगस्त से 23 अगस्त 2021 तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासकीय भूमि का चयन कर फुटबॉल मैदान का निर्माण किया जाकर, ग्राम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर फुटबॉल क्लब का गठन किया जाए। क्लब की सूची सचिव के माध्यम से जनपद पंचायत द्वारा जिला पंचायत में उपलब्ध कराना तथा खेल सामग्री की मांग उपरांत प्राप्त सामग्री का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

24 अगस्त से 30 अगस्त 2021 तक वर्षा काल में हैंडपंप, कुओं, बावली आदि का शुद्धिकरण दवाइयों का छिड़काव ग्राम की सड़कों का नियमित साफ-सफाई कार्य स्व-सहायता समूह द्वारा रोजगार उन्नयन कार्यक्रम के तहत नवाचार तथा प्रयोग।

1 सितंबर से 7 सितंबर 2021 तक माह के प्रथम सप्ताह तक यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है तथा कोविड-19 के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जा चुका है, साथ ही समस्त पात्र हितग्राहियों को पात्रता अनुसार पेंशन का लाभ दिया जा रहा है एवं खाद्यान पात्रता पर्ची तैयार करा दिए गए हैं। 

8 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक अभियान प्रारंभ किए गए समस्त गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करना साथ ही गतिविधियों में अपेक्षित क्या-क्या सुधार की आवश्यकता है। 

ग्रामसभा के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करना। साथ ही अभियान प्रारंभ से किस क्षेत्र में क्या बदलाव हुआ है, इसकी ग्राम पंचायत पर रिपोर्ट तैयार करना जो जनपदवार संकलित की जाकर संधारित की जाएगी।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

कुपोषण दूर करने हेतु चलाया गया है संवेदना अभियान

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। संभागीय आयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल श्री एल०एन० कंडवाल ने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए संवेदना अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित वितरण किए जाने वाले पूरक पोषण आहार (टेक होम एवं राशन रेडी टू ईट) की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश के पालन में प्रतिदिन संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास के कार्यालय से 10 से 15 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर संबंधित पर्यवेक्षक को भी स्थिति में सुधार करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने हेतु पर्यवेक्षक के साथ-साथ सभी जिला एवं परियोजना अधिकारियों को निर्देश कर अपेक्षा की गई थी कि 5 दिवस के अंतर्गत संभाग के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रों में लक्षित बेड अनुसार अति गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती करा दिया जाए।

उन्होंने बताया कि 15 जून 2021 को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती बच्चों की समीक्षा करने पर बाल विकास परियोजना उमरिया-1, पाली-2, मानपुर, सोहागपुर, कोतमा, जैतहरी तथा पुष्पराजगढ़ के परियोजना अधिकारियों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में लक्षित बेड अनुसार अथवा 50 से भी कम बच्चे भर्ती पाए जाने पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल संभाग शहडोल द्वारा स्पष्टीकरण पत्र जारी कर 17 अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

23 जून को कुपोषण को दूर करने हेतु संवेदना अभियान की समीक्षा बैठक 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की उपस्थिति में 23 जून 2021 को प्रातः 11ः30  बजे से संभाग में कुपोषण को दूर करने हेतु संवेदना अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी व्यापक रणनीति बनाने एवं वस्तुस्थिति की समीक्षा हेतु संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन कमिश्नर कार्यालय के सभागार में किया गया है। 

कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में संभागीय उपायुक्त आदिवासी विकास शहडोल संभाग, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल संभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शहडोल उमरिया, अनूपपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शहडोल (नोडल), सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग शहडोल (नोडल), खंड चिकित्सा अधिकारी जिला शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर को बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

18 जून को संभागायुक्त शहडोल कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक 

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक 18 जून 2021 को अपराहन 3:00 बजे से संभागायुक्त शहडोल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 

सदस्य सचिव स्थानीय सलाहकार समिति एवं क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया विंसेंट रहीम ने जानकारी दी है कि बैठक में विधायक विधानसभा क्षेत्र मानपुर जिला उमरिया, ब्यौहारी जयसिंहनगर जिला शहडोल बड़वारा जिला कटनी, कलेक्टर उमरिया, शहडोल, कटनी, वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल, उमरिया, उत्तर शहडोल, कटनी, वरिष्ठ प्रबंधक व्हाइट टाइगर लाज मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ताला, उप आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शहडोल, अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर जिला उमरिया, सरपंच ग्राम पंचायत ताला एवं पतौर, वैज्ञानिक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर डॉ० अंजना राजपूत, प्रिंसिपल मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज उमरिया प्रोफेसर अभय पांडेय, वन्य जीव पशु विशेषज्ञ उमरिया डॉ० विनय पांडेय, पंजीकृत गाइड बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सिद्ध नारायण द्विवेदी, लास्ट बिल्डर निस फाउंडेशन प्रतिनिधि कैंप ताला पुष्पेंद्र द्विवेदी, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इंडिया कैंप ताला सी.एम. खरे, कार्बेट फाउंडेशन कैंप ताला डॉ० ज्ञानेंद्र प्रजापति, कृषक ग्राम हर्रई पोस्ट बिजोरी छोटेलाल सिंह पिता भोला सिंह को बैठक में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

मुख्यमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड टीका महाअभियान संबंधी दी  जानकारी

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल के एनआईसी कक्ष में  कोविड टीका महाअभियान  चलाएं जाने  संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि, नगरीय एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में 01 जुलाई से 03 जुलाई 2021 तक कोविड टीका महा अभियान चलाया जाएगा।  

इस महाअभियान में आपदा प्रबंधन समिति के  सदस्य एवं  निर्वाचित जनप्रतिनिधि एक-एक गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का अभियान चलाएं और प्रेरक का कार्य करें। उन्होंने कहा कि, कोविड टीका महाअभियान 21 जून से 23 जून2021 तक जिले में बनाए गए निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटरों में चलाया जाएगा, जिसके लिए लक्ष्य का निर्धारण जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधि तथा आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य मिलकर करेगें और टीकाकरण हेतु  प्रोत्साहित करने के लिए  प्रचार का कार्य भी करेगें।  जिससे वैक्सीनेशन का कार्य ति पकडेगा । 

उन्होंने कोविड संक्रमण की स्थितियों की जानकारी देते हुए कहा कि, जिलों में बनाई गई आपदा समितियां जारी रहेगी। लोगों के टेस्ट का कार्य जारी रहेगा साथ ही यदि को संक्रमित व्यक्ति मिलता है, तो उसके सम्पर्क वाले व्यक्तियों का भी टेस्ट और उपचार का कार्य किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि, वैक्सीन से लोगों को सुरक्षा चक्र मिलेगा 21 जून योग दिवस को सभी योग कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाएं तथा संकट में भी स्वस्थ्य रहें। 

इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, डीन मेडिकल कालेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, कमलप्रताप सिंह,  श्रीमती अमिता चपरा, प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. व्हीएस बारिया, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, जिला टीकाकरण डाॅ. अंशुमन सोनारे सहित अन्य जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री प्रदीप सिंह, संतोष लोहानी, शीतल पोद्दार, पदम खेमका शतिका तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्व वर्ग एवं जिला प्रशासन मिलकर टीकाकरण महा अभियान को बनाएं सफल- बिसाहू लाल सिंह

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने  कलेक्टर कार्यालय शहडोल के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति के  सदस्यों की बैठक लेकर कहा है कि,  निर्वाचित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्व वर्ग एवं जिला प्रशासन मिलकर  21 जून से  23 जून 2021 तक चलाए जाने वाले टीका महा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान टीकाकरण स्थलों में जाकर लोगों को प्रोत्साहित व प्रेरित कर वैक्सीनेशन कार्य को बढा़ने में दें। 

उन्होंने कहा कि, आपदा प्रबंधन समिति द्वारा  लिये गए निर्णय के अनुसार व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोला बनाएं, मास्क का उपयोग स्वयं करें तथा ग्राहको को भी बिना मास्क के होने पर उन्हें मास्क उपलब्ध कराएं तथा यह भी सुनिश्चित करें कि, वे टीकाकरण करा चुके है, टीका नही तो सेवा नही का कड़ाई से पालन करते हुए  कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह दायित्व है कि, वे सावधानी, सतर्कता एवं नियमों का पालन करें जिससे अब संक्रमण न होने पाएं।

उन्होंने कहा कि, शासन द्वारा अब सभी को निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है साथ ही संभावित तीसरी लहर से निपटने हेतु शासन स्तर पर तैयारियां भी की जा रही है जो लगभग पूर्णतः की ओर  है। उन्होंने सभी लोगों को कोविड-19 महामारी के समय अपने-अपने सहयोग प्रदान करने धैर्य रखने एवं  हिम्मत से काम लेने हेतु  धन्यवाद दिया। 

जिला आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक 

इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिलारकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, डीएसपी व्ही. डी. पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, कमल प्रताप सिंह, श्रीमती अंता चपरा, प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. व्हीएस बारिया, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, जिला टीकाकरण डाॅ. अंशुमन सोनारे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, विवेक पाण्डेय सहित अन्य जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, संतोष लोहानी, शीतल पोद्दार, पदम खेमका, शतिका तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्रीनिवास  पाण्डेय, बलमीत सिंह खनूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************ 

30 जून 2021 की मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह ने मानसून अवधि 30 जून की मध्य रात्रि से 01 अक्टूबर 2021 तक जिले में नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के आदेश जारी किये गए है। 

यह आदेश जिले में हुई  वर्षा के आंकडे तथा  वर्तमान में जिले में  मानसून  पूर्ण रूप से सक्रिय नही होने के कारण प्रभावी होगें। 

प्रतिबंधित अवधि में नदियों से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

भैया श्री मिश्रीलाल गंगवाल सद्भावना पुरस्कार हेतु आवेदन 28 जून तक

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डीके नागेन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार भैया श्री मिश्रीलाल गंगवाल सद्भावना पुरस्कार हेतु आवेदन 28 जून 2021 तक सभी जिलो से आमंत्रित किये गए है। 

पुरस्कार हेतु  विगत 05 वर्षाें से निरंतर समासेवा के कार्याें में संलग्न संस्थाओं से प्राप्त आवेदन मान्य होगें। आवेदनों को जिला स्तरीय  समिति की अनुशंसा सहित  04 अगस्त 2021 तक  भेजा जाएगा। 

इसके पश्चात  प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा।  उक्त आवेदन जिला कलेक्टर  को प्रस्तुत किये जा सकते है।

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ