http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन मंगलवार 1 जून 2021
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल ने कहा है कि, ऑनलाइन शिक्षा आज की आवश्यकता है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज में रहने वाले विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन शिक्षण का लाभ मिले, इसके प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि, हमें मंथन करना होगा कि हमारी वर्तमान शिक्षा पद्वति रोजगार मूलक हो।
उन्होंने कहा कि, सम्पूर्ण विश्व आज कोरोना महामारी से प्रभावित है। कोरोना महामारी ने शैक्षणिक, समाजिक एवं आर्थिक जीवन को प्रभावित किया है।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल
drms news national (http://www.drmsnewss.online)
परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित
सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में उद्योगों की आवश्यकता वाले पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय में संचालित करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र कल्याण पर भी ध्यान दें, आर्थिक संकट के कारण कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहें इस पर भी ध्यान दें।
शंभूनाथ विश्वविद्यालय चौथा स्थापना दिवस मनाया
प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल आज शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल के चौथें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को वर्चुअली सम्बोधित कर रही थी।
माननीय राज्यपाल ने पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय के चौथे स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार, छात्र-छात्रों एवं क्षेत्र के नागरिको को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि, विश्वविद्यालयों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, विश्वविद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होना चाहिए।
कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोंधित करते हुए करते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य मध्यप्रदेश शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताएं है।
उन्होंने कहा कि, शहडोल क्षेत्र में शैक्षणिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थीं यह शैक्षणिक संस्थान पूरी क्षमताओं के साथ कार्य कर रहा हैं तथा उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालय के पास नवीनतम संसाधन उपलब्ध है जिसका लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना छात्रों को नैतिक रूप से सामर्थवान बनाना विश्वविद्यालय का दायित्व है।
समारोह को सम्बोंधित करते हुए कुलपति शंभूनाथ विश्वविद्यालय डाॅ. मुकेश तिवारी ने कहा कि, औपचारिक रूप से 01 जून 2017 से संचालित इस विश्वविद्यालय को एकल विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है, विश्वविद्यालय में समस्त पारंपरिक विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलावा कंप्यूटर साइंस, बायो टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, व फिशरीज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं शारीरिक शिक्षण में डिग्री पाठ्यक्रम भी संचालित है।
महामहिम राज्यपाल के निर्देशों के अनुपालन में विगत वर्षों से सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स जैसे सर्टिफिकेट कोर्स इन म्यूजिक, पीजीडीसीए, पीजी डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन जीएसटी भी संचालित है।
उन्होंने कहा कि स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमबीए एवं एमएसडब्ल्यू जैसे डिग्री पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं। विश्वविद्यालय में वर्तमान में लगभग 11000 विद्यार्थी अध्ययनरत है, इसके अतिरिक्त विस्तार केंद्रों के माध्यम से कुछ नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रयासरत है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष भगवत शरण सिंह ने कहा कि, इस संस्थान से मैं निरंतर जुडा रहा हूं।
आज पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय अपनी स्थापना का चौथे वर्ष मना रहा हैं, यह खुशी का अवसर हैं। इस अवसर पर मै सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देता हूं। समारोह को शिक्षाविद डाॅ. उमाशंकर पचौरी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनय सिंह ने भी सम्बोधित किया।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कलेक्टर ने विराट मंदिर के सामने स्थित मुक्तिधाम का किया निरीक्षण कर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु शासकीय भूमि का कराया नाप जोख
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने विराट मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अपने समक्ष की शासकीय भूमि का नाप जोख कराते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को निर्देशित किया कि प्राइवेट भूमि धारकों की भूमि उनके समक्ष नाप जोख करा कर शेष अतिक्रमणयुक्त जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने एजीएम एमपीआरडीसी को निर्देशित किया कि मुख्य मार्ग से लगी 10 फिट जमीन का समतलीकरण कराकर व्यवस्थित बनाएं। साथ ही एमपीईबी के अधिकारी इलेक्ट्रिक पोल के स्टेप वायर को व्यवस्थित कराना सुनिश्चित करें, जिससे आवागमन में सुविधा हो।
आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुक्तिधाम से लगी प्राइवेट भूमि के भूमि स्वामी राम कृपाल वर्मा को बुलाकर उनकी लगभग 40 डिसमिल जमीन को अपने समक्ष फीता लगवाकर नपवाया।
साथ ही कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि मुक्तिधाम की शासकीय भूमि को जेसीबी लगाकर साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं तथा आसपास की झाड़ी आदि हटवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि लगभग 10 फीट के पोल चैन लिंक आदि लगाकर मुक्तिधाम के जमीन को सुरक्षित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, उप पुलिस अधीक्षक बी०डी० पांडेय, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एस. कुल्हारे, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज द्विवेदी, एजीएम एमपीआरडीसी मुकेश बेले, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित राजस्व विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नगर पालिका का अमला उपस्थित था।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
4 जून को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एवं विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा 4 जून 2021 को प्रातः 11:00 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभागार में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एवं विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।
आयोजित बैठक में मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल, कलेक्टर शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल (नोडल) उमरिया एवं अनूपपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल, संयुक्त संचालक- महिला एवं बाल विकास, लोक शिक्षण, किसान कल्याण, कृषि विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल संभाग शहडोल, अधीक्षण अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंडल शहडोल, जिला पूर्ति नियंत्रक जिला शहडोल (नोडल) उमरिया एवं अनूपपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शहडोल (नोडल) उमरिया एवं अनूपपुर, महाप्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड जिला शहडोल (नोडल) उमरिया एवं अनूपपुर को समस्त जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
परियोजना अधिकारी अयोध्या सिंह राठौर तत्काल प्रभाव से निलंबित
मामला पोषण आहार वितरण में गंभीर अनियमितताओं का
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने पोषण आहार वितरण कार्य में गंभीर अनियमितताएं बरतने पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जयसिंहनगर श्री अयोध्या सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जयसिंहनगर द्वारा पोषण आहार मामलें में गंभीर अनियमितताएं की है। कमिश्नर ने बताया कि, शहडोल संभाग में पोषण आहार वितरण मामलें में अनियमितताएं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
सेक्स सार्टेंट सीमेन तकनीकी कृत्रिम गर्भाधान एक नवाचार होगा सिर्फ मादा वत्सों का उत्पादन
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि शहडोल संभाग में गायों, भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान कार्य सेक्स सार्टेंट सीमेन से किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य पशुधन विकास निगम द्वारा संभाग के तीनों जिलों हेतु 12189 सेक्स सार्टेंट सीमेन शीघ्र ही प्रदाय किए जाएंगे, सेक्स सार्टेंट सीमेन के उपयोग से मादा वत्सों के जन्म की 90 प्रतिशत संभावना रहती है मादा वत्सों का उत्पादन अधिक होने से पशुपालकों को नर बछड़ों व पेडा के लालन-पालन के अनावश्यक व्यय की बचत के साथ आवारा, बेसहारा पशुओं की संख्या भी नियंत्रित होगी।
संभागायुक्त राजीव शर्मा ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह कार्य अभियान के रूप में संचालित कराएं जिससे स्थानीय स्तर पर अधिक संख्या में दुधारू गाय, भैंस उपलब्ध हो सकें एवं दूध के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।
उपसंचालक पशु पालन संभाग शहडोल ने बताया कि सेक्स सार्टेंट सीमेन का उपयोग कुशल एवं अनुभवी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक गर्भधारण दर प्राप्त हो सके।
शासन द्वारा सेक्स सार्टेंट सीमेन की प्रति डोज कीमत सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पशुपालकों के लिए 450 रूपये एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पशु पालकों के लिए 400 रूप्ये निर्धारित की गई है पशु पालकों से अपील की जाती है कि सेक्स सार्टेंट सीमेन में कृत्रिम गर्भाधान कराने हेतु पास के विकासखंड स्तरीय व जिला स्तरीय कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों एवं पशु चिकित्सालयों से संपर्क करें एवं कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
शहडोल संभाग में आज से प्रारंभ हुआ दुग्ध सहकार अभियान
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शहडोल संभाग में दुग्ध सहकार अभियान चलाया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें शहडोल ने जानकारी दी है कि दुग्ध सहकार अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग के सभी जिलों में दुग्ध बाहुल्य ग्रामों के दुग्ध उत्पादक पशु पालकों एवं निजी डेयरी मालिकों की बैठकों का आयोजन कर लोगों को दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से कार्य करने के लाभों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध बाहुल्य ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियों एवं दुग्ध मार्गों का गठन किया जाएगा एवं निष्क्रिय समितियों को सक्रिय किया जाएगा, पूर्व गठित समितियों के माध्यम से प्राप्त दूध का उचित मूल्य समय पर भुगतान करते हुए संलग्न बढ़ावे पशुपालन विभाग पशु पालकों को पशुओं के स्वास्थ्य उपचार टीकाकरण एवं बीमा की समुचित व्यवस्था कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शहडोल संभाग में दुग्ध सहकार अभियान प्रारंभ किया गया है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
कोरोना वालेंटियर दीवार लेखन के माध्यम से दे रहे टीकाकरण का संदेश
शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहें, मै कोरोना वालेंटियर अभियान के तहत जन अभियान परिषद शहडोल विवेक पाण्डे ने जानकारी दी है कि, मै कोरोना वालेंटियर अभियान के अन्तर्गत जिले में कोरोना वालेंटियरों द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण कराने की समझादश दे रहे है तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व साबुन से बार-बार हाथ धोंने, घर से अनावश्यक न निकले की समझाइश भी दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहें है।
मैं कोरोना वालेंटियर दसोद कोल ने भी विकास खण्ड सोहागपुर जोे स्वयं व्यय करके पेंटिग कर लोगों तक टीकाकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहें है।
************************************************************
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
************************************************************
देश के व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कैट का अभूतपूर्व प्रयास, जिले में 3000 से ज्यादा लोगों को कैट ने कराया वैक्सीनेट
शहडोल। जिला कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्ग दर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता के विशेष प्रयासों से देश के व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कानफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) की शहडोल जिला इकाई ने जिले के शहडोल नगर, बुढार, धनपुरी,जयसिंहनगर, ब्यौहारी में कोरोना के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीकाकरण सत्र का आयोजन कर जिले के 3000 से भी ज्यादा व्यापारी, उनके परिजन व कर्मचारियों को टीकाकरण कराया।
कोरोना के खिलाफ जंग में मिशन की तरह कार्य करेगा कैट
कैट के संभागीय मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि शहडोल के शुभम पैलेस में पांच दिवसीय टीकाकरण सत्र के समापन अवसर पर कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहडोल संभाग के प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि कैट कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में मिशन के रूप में कार्य करेगा ।
व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था लगातार व्यापारियों को वैक्सीनेशन व कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए जागरूकता के अभियान चलाती रहेगी।
कोरोना के खिलाफ जंग में मील का पत्थर साबित होगा कैट का प्रयास
समापन कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कैट के संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने शहडोल जिला इकाई को वैक्सीनेशन सत्रों के आयोजन व सफलतापूर्वक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।
वैक्सीनेशन सत्र के समापन कार्यक्रम के आयोजन में जयसिंह नगर विधायक जय सिंह मरावी , नगर पालिका शहडोल अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे , नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम , कैट के प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी, जिला संयोजक जसवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ.जी.एस. परिहार मंचासीन रहे।
उपस्थित सभी अतिथियों ने कैट के इस अभिनव प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं व्यापारियों को इतनी बड़ी संख्या में एक साथ वैक्सीनेट करने पर कैट को बधाइयां दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष प्रेम जगवानी ने, स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष निलेश मोर ने व आभार प्रदर्शन जिला सचिव अरुण पटेल ने किया।
टीकाकरण सत्र के आयोजन को सफल बनाने में योगेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, राजेश गुप्ता ,मुरलीधर रोहरा, किशन सनपाल , राजेश गुप्ता, नारायणदास जेठानी, नारू जेठानी, महेंद्र मोटवानी, संजय वासवानी, रवि लालवानी, दीपक लालवानी, कार्तिकेय समतानी, रोशन लालवानी, रोहित माधवानी, दीपक त्रिपाठी, रूपांश गुप्ता, हितेश सेठिया, हिमांशु गुप्ता, उत्सव खरया, नंदकिशोर केडिया, विभोर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शिव गुप्ता सहित कैट के सभी व्यापारियों ने सेवा भाव से अपना सहयोग प्रदान किया।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस भोपाल,दिल्लीMO.8962637936(व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉
http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, भी http://www.drmsnewss.online
से सीधे जुड़े हुए हैं। कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com🌿समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / विज्ञापन / फोटो / विडियो आदि) शामिल होगी । http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, email:👉👉
prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
============================================
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये
0 टिप्पणियाँ