DRMS NEWS

DRMS NEWS

डकैती की योजना बनाती 5 कुख्यात बदमाश असलाह सहित गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते कुख्यात मोहम्मद मोईन उर्फ मिन्ट, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद सलमान, सहवान खान, सतेन्द्र तिवारी शातिर बदमाशों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मौके पर पिस्टल, कट्टा मय कारतूस, तलवार, बका व राड सहित हथियार जप्त

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  गुरुवार 17 जून 2021

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। थाना धनपुरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते हुए कुख्यात मोहम्मद मोईन उर्फ मिन्ट, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद सलमान, सहवान खान, सतेन्द्र तिवारी शातिर  बदमाशों को हिरासत में लेकर एक पिस्टल, एक 315 बोर कटटा मय कारतूस, तलवार,  बका,  लोहे राड सहित मोबाईल फोन एवं अन्य सामग्री जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि विशेष टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना धनपुरी क्षेत्रान्तर्गत पुराने बदमाश एकत्र होकर ओ.सी.एम. स्टोर में डकेैती की योजना को अंजाम देने वाले जिनके पास पिस्टल कटटा तलवार और अन्य सामग्री हो सकती थी।

सूचना पर निरीक्षक लवकेश उपाध्याय, सउनि(अ) अमित दीक्षित, सउनि रजनीश तिवारी, निरीक्षक थाना धनपुरी रत्नाम्बर शुक्ला, सउनि राकेश पाण्डे, राजा भैया बागरी, अभिषेक दीक्षित, अजीत सिंह, आकाश सिंह, हीरासिंह, प्र.आर. अशोक सिंह, जाहिद खान, संदीप सिंह एवं अजय बाथम की विशेष टीम और थाना धनपुरी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबन्दी करते 5 संदिग्ध लोगो को हथियार सहित हिरासत में लिया गया। 

घटना स्थल से आरोपियों मोहम्मद मोईन उर्फ मिन्ट पिता मोहम्मद मोबिन उर्फ अफसर उम्र 25 साल निवासी बिलियंस नम्बर 1 धनपुरी, 2 मोहम्मद शफीक पिता मोहम्मद हबीब उम्र 46 साल निवासी बसंतपुर दफाई, 3 मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद शाहिद उम्र 24 साल निवासी नवीन नगर अमलाई थाना चचाई जिला अनूपपुर, 4 सहवान खान पिता मोहम्मद शफीक उम्र 17 साल निवासी बंसतपुर दफाई थाना चचई जिला अनूपपुर, 5 सतेन्द्र तिवारी पिता लक्ष्मीकान्त तिवारी उम्र 31 साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल को हथियारों एवं मय मोबाईल हिरासत में लिया गया।    

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि  गिरफ्तार किये गये आरोपी मिन्टू उर्फ मोईन खान का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है जिसको माह दिसम्बर 2020 में थाना बुढार के प्रकरण में एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा होकर, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। 

आरोपी सलमान खान पिता मोहम्मद शाहीद हथियारों को सुधारने का काम करता है, जो अपनी इस महारत से क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के साथ संगनमत रहता है।         

गिरफ्तार किये गये आरोपियों के विरूद्ध थाना धनपुरी जिला शहडोल में डकेैती की योजना का प्रकरण तैयार किया गया आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे विवेचना के दौरान अवैध हथियारों के प्राप्त होने एवं अन्य बिन्दुओं पर पतारसी की जावेगी।  

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

अमलाई पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। थाना अमलाई में पीडि़ता ने 16 जून 2021 को  रिपोर्ट लिखाया गया कि आरोपी सुजीत केवट निवासी बकहो पीडि़ता के साथ शादी का झांसा देकर पिछले 08 वर्षो से दुष्कर्म करता रहा है और पीडि़ता के द्वारा किसी को बताने से मना करता व मारता पीटता था। 

पीडि़ता की शिकायत पर थाना अमलाई में उनि0 स्वाती गौतम ने आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म, मारपीट एवं अन्य धाराओं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी सुजीत केवट को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

13 स्थानों पर पुलिस ने छापामार की कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपितों के खिलाफ की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कच्ची शराब ठीहों में दबिश देकर  की        

कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपितों के खिलाफ की कार्यवाही।

थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 दयाराम दुबे, प्र0आर0 कमला सिंह एवं प्रआर0 राजेन्द्र सिंह गोहपारू पुलिस ने भरहा टोला में दबिश देकर आरोपिया 01. खेमा बंजारा कि पत्नि निवासी भरहा टोला के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 02. चुहरी में दबिश देकर आरोपिया हीरालाल बैगा की पत्नी निवासी चुहरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, 03. लामर में दबिश देकर आरोपी बाबूराम पिता उमा प्रसाद निवासी लामर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

     थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, अमोस एवं प्र0आर0चंद्रहास बुढ़ार पुलिस ने ग्राम पकरिया में दबिश देकर आरोपिया 01. महेन्द्र सोनी कि पत्नी निवासी पकरिया के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 450 रुपये, 02. बुढार में दबिश देकर आरोपिया शिवप्रसाद केवट कि पत्नी निवासी अतरिया टोला के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 480 रुपये एवं 03. ग्राम धनौरा में दबिश देकर आरोपिया अंगद महरा की पत्नी निवासी धनौरा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियाओं के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

     थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 सुरेश कुमार एवं प्र0आर0 गणेश अमलाई पुलिस ने अमलाई में दबिश देकर आरोपिया 01. गम्मू गोंड की पत्नी निवासी अमलाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं ग्राम बटुरा में दबिश देकर 02. आरोपी रबी बासुदेव पिता केमाली बासुदेव निवासी बटुरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 780 रुपये मौके पर जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

     थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 महेन्द्र पाण्डेय जयसिंहनगर पुलिस ने ग्राम करकी में दबिश देकर आरोपी राकेश मौर्य पिता भगवान दीन मौर्य निवासी करकी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1250 रुपये मौके से जप्त की गई । पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

     थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 जाहिद खान धनपुरी पुलिस ने धनपुरी में दबिश देकर आरोपिया बब्बू की पत्नी निवासी धनपुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

     थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 जीवन सिंह जैतपुर पुलिस ने ग्राम पड़मनिया में दबिश देकर आरोपिया कमलेश की पत्नी निवासी पड़मनिया के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । 

     थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 गोविंद भगत कोतवाली  पुलिस ने बसोर मोहल्ला में दबिश देकर आरोपिया धर्मेन्द्र बसोर की पत्नी निवासी बसोर मोहल्ला शहडोल के कब्जे से  5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके से जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

     थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र.आर0 सोनू सिंह

सोहागपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपिया गौरीशंकर की पत्नी निवासी कोनी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके से जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

बुढ़ार पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत की कार्यवाही

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढ़ार में दीपक सोनी पिता बाबू लाल सोनी निवासी बुढ़ार का कागज पर अंक लिखकर रुपये-पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पर्ची काट रहा है। 

जिस पर उनि0 उपेन्द्र त्रिपाठी बुढ़ार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची ,डॉट पेन एवं नगदी 150/- रुपये जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये,

खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर,अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ