DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल संभाग में 17,19 एवं 20 जुलाई को भी आयोजित होगें स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

संवेदना अभियान के तहत शिविरों में  संभाग के शहडोल जिले में 703, उमरिया जिले में 259, अनूपपुर जिले में 162  किशोरी बालिकाओं की हुई हिमोग्लोबिन की जांच

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) दिन  शुक्रवार 16 जुलाई  2021

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की  पहल पर  चलाएं जा रहे संवेदना अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग के सभी जिलों में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

इन शिविरों में किशोरी बालिकाओं में हिमोग्लोबिन की जांच की जा रही है तथा किशोरी बालिकाओं को शिविरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

संवेदना अभियान के अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में शहडोल जिले में 703 किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन जांच की गई, उमरिया जिले में 259 और अनूपपुर जिले में 162 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल 

  drms news national (http://www.drmsnewss.online)

परिवार की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों  सहित   

सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

शहडोल संभाग में 17,19 एवं 20 जुलाई को भी आयोजित होगें स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

शहडोल संभाग में आगामी 17 जुलाई, 19 जुलाई एवं 20 जुलाई 2021 को किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविरो का आयोजन किया जाएगा।  

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सोहागपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 143 किशोरी बालिकाओं, गोहपारू में 326, बुढार में 123, जयसिंहनगर में 111, उमरिया जिले के पाली में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 259, अनूपपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 54, जैतहरी में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 33, पुष्पराजगढ में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 75 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

अपर संचालक प्रशासन अस्पताल एवं कलेक्टर  ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं अपर संचालक अस्पताल प्रशासन डॉ० संतोष जैन ने श्री कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था ऐसी सुनिश्चित करें कि एम्बूलेंस के सामने कोई वाहन पार्क न किया जा सकें। 

बिना मास्क लगाए हुए व्यक्तियों को मास्क लगाने की दी समझाइश

उन्होंने जिला चिकित्सालय में बिना मास्क लगाएं हुए व्यक्तियों को मास्क लगाने की समझाईस देते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नही हुई है, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। 

निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में 2 वार्ड जो 20-20 बिस्तरीय है, उनमें कराएं जा रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराएं, जिससे आम जनमानस को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकें। 

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बच्चों के इलाज के लिए इन वार्डो का शीघ्र संचालन किया जाना आवश्यक है। वार्ड से लगा हुआ एक अतिरिक्त वार्ड एवं हाल बनबाने का प्राक्कलन बनवाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन को देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के साथ-साथ साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखना भी आवश्यक है। इसके लिए सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाएं। 

इस दौरान अपर संचालक एवं कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बने 3 प्राईवेट ए.सी. वार्डो का अवलोकन किया और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि प्राइवेट वार्डो की खिडकियों में मच्छर रोधी जाली लगाने तथा साफ-सफाई एवं स्वछता बरतने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने  अपर संचालक व  कलेक्टर को अवगत कराया कि जिले में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया गया है।

जिले में 14 एम्बूलेंस की व्यवस्थाओं के साथ-साथ ऑक्सीजन कन्सट्रेटर एवं सिलेण्डर की व्यवस्थाएं पर्याप्त है। जिला चिकित्सालय में 1000 एलपीएम तथा 570 एलपीएम के 2 ऑक्सीजन प्लांट लगाएं जा रहे है। 

तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिला चिकित्सालय- 40, सिविल अस्पताल ब्यौहारी-40 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य जयसिंहनगर-10, बुढ़ार-10, धनपुरी-20 एवं झींकबिजुरी-10 में बच्चों के लिए अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेम्पलिंग जांच के साथ-साथ सभी व्यस्थाओं सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर को अपर संचालक ने अवगत कराया कि जिले के जिन 30 ग्रामों में मलेरिया का प्रकोप ज्यादा है, वहॉ प्रथम चरण में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 06 माह बाद द्वितीय चरण में पुनः मलेरिया दवाओं का छिड़काव उन ग्रामों में पुनः किया जाएगा और शासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है, 2025 तक मलेरिया रोग का उन्मूलन हो सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित थे।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

 जिले में 298.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 16 जुलाई 2021 तक 298.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

वर्षा मापी केंद्र सोहागपुर में 366.0, बुढार में 237.0, गोहपारू में 363.0 जैतपुर में 346.0, चन्नौडी में 198.5 ब्यौहारी में 328.0, जयसिंहनगर में 251.0 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का संचालन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन 23 जुलाई को

शहडोल वीरेन्द्र प्रताप सिंह। परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर जिला शहडोल  दिलीप पांडेय ने जानकारी दी है कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 परीक्षा के संचालन हेतु 23 जुलाई  2021 को सायं 4:00 से 6:00 बजे तक वीडियो कांन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया है।  वीडियो कांन्फ्रेंसिंग में सभी संबंधित अधिकारी एनआईसी कक्ष में उपस्थित होने हेतु कहा गया है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त

शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। संयुक्त कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी जिला शहडोल  दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक 2020 के परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2021 को ओएमआर आधारित प्रातः 10:00 से 12:00 बजे एवं 2:15 से 4:15 तक आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा हेतु 25 जुलाई 2021 को अधोलिखित परीक्षा केंद्रों में गोपनीय सामग्री वितरण हेतु बंद सील एवं अन्य गोपनीय सामग्री वितरण दल के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी एवं सहायक परीक्षा केंद्र भारत माता हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल हेतु प्रभारी अधिकारी  डी.के. अहिरवार योजना अधिकारी शहडोल तथा सहायक कर्मचारी रामगरीब सारीवान सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट शहडोल एवं  लाल बैगा भृत्य कलेक्ट्रेट शहडोल एवं वाहन चालक को नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार केंद्र शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल रीवा रोड शहडोल एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जय स्तंभ चौक के पास सोहागपुर शहडोल हेतु जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शहडोल  कमलेश टांडेकर तथा सहायक कर्मचारी  रमेश तिवारी सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट शहडोल, सीता शरण बैगा भृत्य कलेक्ट्रेट शहडोल एवं वाहन चालक को नियुक्त किया गया है।

परीक्षा केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल एवं रघुराज हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन गांधी चौक शहडोल हेतु प्रभारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी शहडोल  एस.के. रजौरे तथा सहायक कर्मचारी  जयलाल रौतेल सहायक वर्ग-3,  अवधेश सिंह कंवर भू-अभिलेख एवं वाहन चालक की नियुक्ति की गई है।

परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा मंदिर के पास शहडोल एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय पुराना भवन शहडोल हेतु प्रभारी अधिकारी उप संचालक उद्यानिकी शहडोल  मदन सिंह परस्ते तथा सहायक  अभय सिंह सहायक वर्ग-3,  मिथिलेश विश्वकर्मा भृत्य कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल एवं वाहन चालक की नियुक्ति की गई है। 

परीक्षा केंद्र सेंट्रल अकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल हेतु प्रभारी अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल  हरजीवन ध्रुवे एवं प्रभारी  शिवम पनिका सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल एवं भृत्य श्री सुखदेव खैरवार तथा वाहन चालक नियुक्त किए गए है।

परीक्षा केंद्र शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय पांडव नगर शहडोल एवं गुड शेफर्ड कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पांडव नगर शहडोल हेतु प्रभारी अधिकारी कार्यपालन यंत्री पीआईयू शहडोल  रमाकांत पांडेय तथा सहायक  शिवनाथ कोल सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट शहडोल, भृत्य  राम कुमार वर्मा एवं वाहन चालक को नियुक्त किया गया है। 

परीक्षा केंद्र सेंट ज्यूस हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल एवं जिला महिला समिति हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल हेतु उप संचालक कृषि शहडोल  आर.पी. झारिया को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक  मुकेश कुशवाहा सहायक वर्ग-3 कलेक्ट्रेट शहडोल,  महेंद्र मिश्रा भृत्य कलेक्ट्रेट शहडोल तथा वाहन चालक की ड्यूटी लगाई गई है।

आयोजित परीक्षा में रिजर्व प्रभारी अधिकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा शहडोल डॉ० बी.बी.एस. चौहान को रिजर्व अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उनके साथ सहायक कर्मचारी लालमन सिंह सहायक वर्ग-3  मनमोहन सिंह, सहायक वर्ग-3  रमेश प्रजापति भृत्य  अशोक कुमार गुप्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल को रिजर्व कर्मचारी नियुक्त किया गया है।

***************************************************************************************************

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

***************************************************************************************************

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)

(व्हाट्सएप) MO. 8962637936,  8085090333,

email :      prakashsdl58@gmail.com,      drmsnews.vps999@gmail.com 

शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। 

सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। 

अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,

email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।

पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333, 

email: 👉  prakashsdl58@gmail.com,    drmsnews.vps999@gmail.com 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। 

सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ