संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News 8962637936
शहडोल जिला में मानव दुर्व्यापार के अन्तर्राज्यीय गिरोंह का पर्दाफाश,18 बालक एवं १ बालिका दस्तयाब
शहडोल Drms News। पुराना कंट्रोल रूम शहडोल में अति.पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल, पुलिस अधीक्षक व अति. पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर जिले में सक्रिय अन्तर्राज्यीय मानव तस्करों के गिरोह का खुलासा कर सतत कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि जी जनार्दन‚ भापुसे‚ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन द्वारा जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस गुमशुदा बालक बलिकाओं की दस्तयाबी में कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था।
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONAL (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 27 अगस्त 2021
इसी तारतम्य में अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त ही नाबालिग गुम बालक/ बालिकाओं की दस्तयाबी को स्वयं की प्राथमिकता पर रखा जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रथम प्राथमिकता में नाबालिग गुमशुदा बालक/ बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि‚ शहडोल जिले में पूर्व से मानव दुर्व्यापार के ऐस गिरोह सक्रिय रहे है जो जिले के नाबालिग बच्चों को उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादकों को बेचकर बलात श्रम कराते थे, जिनकी घर वापसी नहीं हो पाती थी। यह एक गंभीर समस्या थी और ऐसे मानव दुर्व्यापार के सक्रिय गैंग को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस पुरजोर प्रयासरत थी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बस के माध्यम से गोपनीय
रूप से ले जाया जा रहा था
पुलिस को मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई कि मेरठ एवं हापुर उत्तर प्रदेश के मानव दुर्व्यापार का एक गिरोह शहडोल जिले के दूरस्थ गांव-गांव से गरीब नाबालिग बच्चों को ले जाने के लिए रवाना हो गया है, जो जिले के कई बच्चों को अपने एजेन्ट के माध्यम से ले जाने वाला है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों के प्रत्येक हरकतों पर सूक्ष्मता से निगाह रखे हुए थी और उनकी लगातार ट्रेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर यह निश्चित हो जाने पर कि उत्तरप्रदेश का गिरोह बच्चों को लेकर रवाना हो गया है।
पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए उत्तर प्रदेश पासिंग बस नम्बर UP-15-CT-4609 को नाबालिग बच्चों के साथ गिरफ्तार कर नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
जप्त बस नंबर UP15 CT 4609 के चालक सोनू कुमार शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 37 साल निवासी आलमगिरपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) ,दूसरा चालक सूरचंद पिता नानकचंद उम्र 34 साल निवासी जाग्रति विहार मेरठ (उ.प्र.), एजेंट सकील अहमद पिता रौनक अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम असोढ़ा जिला हापुर (उ.प्र.) के कब्जे से बच्चों कें परिजनो कें बिना संज्ञान व बिना वैध संरक्षण कें षडयंत्र पूर्वक बंधुआ मजदूरी कराने के उद्देश्य सें मेंरठ लें जा रहे 19 नाबालिग बच्चों जयसिंहनगर के पास रोककर सुरक्षित दस्तयाब किया गया ।
शहडोल जिलें में आपरेशन मुस्कान की शतकीय सफलता
पुलिस मुख्यालय के अभियान के साथ ही जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी नें शहडोल पदस्थापना के साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जिले में टीम गठित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में नाबालिग बालक बालिकाओं की गुमशुदगी उपरांत प्रोफार्मा अनुसार नाबालिग की जानकारी एकत्रित करना, एकत्रित जानकारी के लियें पृथक से निर्मित टीम को अवगत कराना और प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही हेतु थाने की टीम को भेजना ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी हेतु 48 घंटे के “GOLDEN HOURS” नियम की एसओपी का पालन करने हेतु सतत निर्देश दिए जाते रहे हैं।
माह अक्टूबर से 26 अगस्त 2021 तक की दस्तयाबी में
थाना जयसिंहनगर 52, कोतवाली 25, ब्यौहारी 35, गोहपारू 20, अमलाई 13, पपौंध 17, देवलोंद 15, बुढ़ार 19, सीधी 11, जैतपुर 30, सोहागपुर 18, धनपुरी 12, खैरहा 08, सिंहपुर 03 कुल योग 278 दस्तयाबी पुलिस टीम ने की है। इसी के परिणाम स्वरुप माह अक्टूबर से आज तक कुल 278 नाबालिग बच्चें जिसमें 42 बालक व 236 बालिकाऐं शामिल हैं, जिनकों सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों की मुस्कान उनके सुपुर्द की गई।
पुलिस अधीक्षक शहडोल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नाबालिग गुमशुदा बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी प्रदेश के बाहर दिल्ली, मुम्बई, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलगांना, दमन दीव, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों से तथा प्रदेश के अन्दर विदिशा, सागर, भोपाल, अशोक नगर, गुना, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, डिण्डोरी, मण्डला, रीवा, सीधी, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, इन्दौर, दमोह, उमरिया, छिन्दवाड़ा, सिवनी आदि राज्यों व जिलों से दस्तयाब की गई हैं ।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान-1 के तहत माह जनवरी 2021 में कुल 61 नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया।
इसी तारतम्य में आपरेशन मुस्कान-2 के तहत 15 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक चलाया जा रहा हैं, जिसमें आज दिनांक तक 100 नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की जा चुकी हैं। जिले के विभिन्न थानों की टीम नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी हेतु प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर गई हुई हैं ।
दस्तयाबी आपरेशन मुस्कान- 02 (26.08.2021 तक)
थाना जयसिंहनगर 30, कोतवाली 10, ब्यौहारी 10, गोहपारू 08, अमलाई 06, पपौंध 06, देवलोंद 05, बुढ़ार 05, सीधी 05, जैतपुर 04, सोहागपुर 04, धनपुरी 03, खैरहा 03, सिंहपुर 01, इस प्रकार कुल योग 100 दस्तयाबी पुलिस टीम ने की है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल ने नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी करने वाली समस्त टीमों को पुरुस्कृत करने की घोषणा की हैं ।
जिले में सक्रिय था अन्तर्प्रान्तीय गिरोह
आपरेशन मुस्कान के बाद मिली बड़ी सफलता
पुलिस की तत्परता से 19 बच्चें मानव दुर्व्यापार गिरोह का शिकार होने सें बच पायें और इस गिरोह का खुलासा कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जिन्होने बताया कि वे बस मालिक सोनू कुमार पिता बुद्ध प्रकाश निवासी तेजगढ़ी जिला मेरठ (उ.प्र.) के कहने पर नाबालिग बच्चो को बंधुआ मजदूरी के लियें मेरठ ले जा रहे थे उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध मानव दुर्व्यापार व भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है जिससे इस जिले में सक्रिय अन्य मानव तस्करी के गिरोह एवं जिले के अन्य बच्चों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होने की पूर्ण संभावना है। पत्रकार वार्ता में सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च का शुभारम्भ 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2021 तक चलेगी प्रतियोगिता
शहडोल Drms News। संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिले के खिलाडि़यों का टेलेन्ट सर्च एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 अगस्त को जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेष कुमार गोस्वामी के देखरेख एवं मार्गदर्शन में स्थानीय गांधी स्टेडियम में प्रातः 09 बजे से आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में पजींकृत जिले के सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राऐं जिनकी उम्र 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के भाग लेगें। पूर्व निर्धारित 120 छात्र-छात्राऐं नें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस संबंध में अति. पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शहडोल मुकेश वैष्य के द्वारा बताया गया है की जिले के पांचों विकास खंडो से तकरीबन 120 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आफ लाइन पंजीयन प्रक्रिया अभी चल रही है।
शिक्षा, जन-जातीय कल्याण एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के साथ ही पुलिस विभाग का भी सहयोग प्रतियोगिता के सफल संचालन में लिया गया। जिले के अतिमं छोड़ में रहने वाले ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रर्दषित करने का सर्व-सुविधा युक्त खेल मंच पुलिस अधीक्षक श्री गोस्वामी के द्वारा उपलब्ध करवाया गया ग्रामीण क्षेत्रों से पहुचें युवा खिलाडि़यों में पूर्ण उत्साह देखा गया।
श्री वैष्य ने बताया है कि इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शारीरिक अनुकूलन, वजन, ऊंचाई, पुष्प, सिट-अप, लचीलापन, शरीरिक बैलेंस एवं 600 व 50 मीटर की दौड़ आदि का टेस्ट लिया गया।
मध्य अवकाश के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी सभी खेल अधिकारी एवं कर्मचारी की बैठक ले कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुयें खिलाडि़यों को तमाम आवश्यक सुविधायें मुहाया कराने की बात कही गई इस दौरान रक्षित निरीक्षक दिनेश कुमार मर्सकोले एवं सूबेदार राजमति परस्ते उपस्थित रही। प्रतियोगिता के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिहं एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी खेल प्रतियोगिता का निरिक्षण कर प्रतियोगिता करने व करानें वालों का उत्साहवर्धन किया।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत में हुए अंधे लूटकांड का 02 वर्ष बाद हुआ खुलासा
जयसिंहनगर Drms News। पीड़ित विनय कुमार गुप्ता पिता राम प्रताप उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 जयसिंहनगर द्वारा थाना जयसिंहनगर में 12 जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसकी किराना दुकान में काम करने वाले तथा बिक्री की राशि वसूली करने वाले कर्मचारी देवेन्द्र यादव व छोटू बैगा के साथ अमझोर रोड चंदेला मोड़ के पास मोटर साईकल सवार अज्ञात तीन व्यक्तियों ने दोनो कर्मचारियों के मोटर साईकल को लात मारकर गिराने के बाद वसूली की राशि लगभग 1,50,000 रुपये लूट लिया गया था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात तीनो आरोपियों के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में अपराध क्र 211/19 धारा 392,34 ता.हि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
……...ऐसे आए लुटेरे पुलिस की गिरफ्तार में……….
वरिष्ठ अधिकारियो के पर्यवेक्षण व निर्देशन में विश्वसनीय मुखबिर लगाते हुए। थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि गया प्रसाद, प्र.आर. नारेन्द्र सिंह, आर. रोहित एवं आर. लालमन की पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियो की पतासाजी की गई जो 26 अगस्त 2021 को मामले का एक आरोपी राजेन्द्र कुशवाहा पिता भोजेलाल कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी थाना सीधी जिला शहडोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया एवं अपने अन्य दो साथियों के साथ घटना कारित करना पाया गया, जो आरोपी को लूटी गई राशि में से उसके हिस्से की 20 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये बरामद किया गया। अन्य दो आरोपियों के नाम गोपनीय रखकर पताशाजी की जा रही है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आदिवासी बैगा बुजुर्ग से अंगूठा लगवाकर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पैसा हड़पने वाला गिरफ्तार
शहडोल Drms News। पुलिस अधीक्षक, शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में धोखाधड़ी व सूदखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन शंखनाथ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के कुशल मार्ग दर्शन में पीड़ित दुलारे बैगा पिता पुसुआ बैगा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गरफंदिया थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र. का पुलिस अधीक्षक शहडोल की जनसुनवाई में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत पत्र दिया कि मुझ अनपढ़ आदिवासी व्यक्ति से चन्द्रभान सोनी जीवन बीमा एजेन्ट निवासी अमलिहा का मेरे साथ धोखाधड़ी कर छलकपट पूर्वक कागजों में अंगूठा लगवाकर संपूर्ण बीमा की राशि तथा प्रोबीडेन्ट फंड एवं अन्य फंड की राशि यूनियन बैंक बुढार से मेरे खाते से अपने खाते मे हड़प लिया है।
एसडीओपी धनपुरी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी धनपुरी निरी. ओमेश्वर ठाकरे, उप निरी. विनोद तिवारी, सउनि0 राकेश पाण्डेय, प्रआर0 गजेन्द्र सिंह, आर. रामजी गौतम म.आर. अमीना की पुलिस टीम ने शिकायत पत्र में संलग्न दस्तावेज के अवलोकन से प्रथम दृष्टया आरोपी चन्द्रभान सोनी निवासी अमलिहा थाना चचाई जिला अनूपपुर के विरूद्ध धोखाधड़ी एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
खैरहा पुलिस ने नाबालिक किशोरी को ग्राम पठारी बैतूल दस्तयाब कर परिजनों को किया सुफर्द
खैरहा Drms News। खैरहा थानांतर्गत पीड़ित ठेकेदार चौधरी पिता स्व. श्यामलाल चौधरी उम्र 36 साल नि. अर्झुला कालोनी ने थाने में 14 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी नाबालिग लड़की रेशमी चौधरी उम्र 17 साल 13 जुलाई 2021 की दरमियानी रात बिना बताए घर से कही चली गई है, जिसका पता तलाश आसपास नात रिस्तेदारी में किया, जिसका कोई पता नही चला है, मेरी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
रिपोर्ट पर अपहरण का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहर्ता के मोबाईल की सीडीआर प्राप्त की गई।
ग्राम पठारी जिला विदिशा (म.प्र.) के इरशाद खान उर्फ गोलू पिता स्व नबाब खान से लगातार बात होने पुष्टी होने पर पुलिस अधीक्षक से आवश्यक निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी खैरहा ,उनि उमाशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में उ0नि0 वैष्णवी पाण्डेय, सउनि रामराज पाण्डेय, .आर0 सतीश चौरसिया टीम ग्राम पठारी जिला विदिशा रवाना की गई जो पता चला कि अपहर्ता को सन्देही इरशाद खान जिला खण्डवा के बड़वाही कस्बा जो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, वहां छिपा कर रखा है, जो तत्काल टीम द्वारा ग्राम बड़वाही जिला खण्डवा से 26 अगस्त 2021 को सन्देही इरशाद खान पिता स्व नबाब खान उम्र 22 साल नि. ग्राम पठारी जिला विदिशा के कब्जे से दस्तयाब कर सन्देही को कब्जा में लिया गया व विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है ।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
देवलोंद पुलिस ने चोरी के समान के साथ चोर को किया गिरफ्तार
देवलोंद Drms News सूर्य प्रताप सिंह। सूचनाकर्ता रमेश कुमार सोनी पिता स्व. कैलाशनाथ सोनी निवासी ग्राम बुड़वा थाना देवलोंद जिला शहडोल मध्य प्रदेश के द्वारा 16/08/21 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15/8/21 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत से आकर घर में घुसकर मोबाइल जिसका मोबाइल नंबर 9179669908,942477
6735-IMEI1-861182048802437, IMEI2-86118
2048802445 को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबृद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
इसी तरह पीड़िता रनिया साकेत पति ईश्वरदीन साकेत उम्र 38 वर्ष निवासी धरी नं.02 पराऊहन टोला थाना देवलोंद जिला शहडोल म.प्र ने थाने में 24/08/21 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23/08/21 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर मे घुसकर घर मे रखे चांदी की करधन एवं एक नग मोबाइल रेडमी कंपनी एवं नगदी 10,000/ रूपये की चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
लगातार चोरी के घटनाये होने से अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल, मुकेश वैश्य अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन व भविष्य भास्कर एस.डी.ओ.पी ब्यौहारी के निर्देशन मे अज्ञात आरोपी के पता तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर निरी के.एन. बंजारे थाना प्रभारी देवलोंद, सउनि सुशील कुमार तिवारी, सउनि गजेन्द्र सिहं, प्र.आर. देवराज नट, आर. उदय रावत, आर. सूर्य मणि त्रिपाठी, आर. मनोहर ओसारी को तत्काल घटना स्थल विवेचना एवं स्थिति पर नियंत्रण हेतु रवाना किया गया । विवेचना के दौरान चोरी गये मसरूका एवं अज्ञात आरोपी की सघनता से तलाश की गई जो संदेही राजाराम कोल निवासी धरी न.02 का बुढ़वा बस स्टैण्ड के पास मिला संदेह होने पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर घटना के सबंध मे पूछताछ की गई, जो आरोपी द्वारा रमेश कुमार सोनी की रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमती करीब 10,000/ रूपये, एवं पीड़िता रनिया साकेत की एक मोबाइल रेडमी कंपनी एवं एक चांदी की करधन बजनी आधा किलो की कुल कीमती 30,000/ रूपये का बरामद कर आरोपी को घटना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया जाकर चोरी गये चांदी के ज्वेरात एवं दो नग मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुरस्कृत करने हेतु घोषणा की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ब्यौहारी पुलिस ने की खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही
ब्यौहारी। मुखबिर सूचना मिली कि झरफा नदी नौढिया रोड से कुछ लोग अवैध रुप से ट्रेक्टरों में रेत लोड कर परिवहन कर रहे है।
इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरी0 अनिल कुमार पटेल के निर्देशन पर सउनि महेन्द्र बागरी आर0 नीरज सिंह आर0 पुष्पेन्द्र सिंह पुलिस टीम ने झरफा नदी में घेरा बंदी कि गई। घेरा बंदी के दौरान मौके पर झरफा नदी के पास पहुंचकर घेरा बंदी कर छापामारी की गई, जहां पर वाहन ट्रेक्टर एक महिन्द्र लाल रंग का जिसका चेचिस नम्बर MVNABAEXKKJB01719 तथा ए- पावर ट्रेक ट्रेक्टर नीला रंग का जिसका चेचिस नम्बर T0S3442447AH में रेत लोड पाया गया ।
इस घटना ट्रेक्टरों के चालकों से पुछताछ कि गई जो अपना नाम क्रंमशः रामचन्द्र कोल पिता मघा कोल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 01 मुदरिया, अतुल कोल पिता अवधेश कोल उम्र 20 वर्ष निवासी खड्हुली के रहने वाले बताये तथा ट्रेक्टर मालिक सिप्पू बरगाही निवासी मुदरिया, भगवानदीन पाल निवासी खड्हुली के होना बताये ।
ट्रेक्टरो में लोड रेत के बारे में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जाफौ कि नोटिस दी गई जो कोई दस्तावेज पेश नही किये उक्त ट्रेक्टर चालकों एवं मालिक द्वारा अवैध रुप से रेत उत्खनन परिवहन करना पाये जाने से ट्रेक्टरों को मय लोड रेत मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर ट्रेक्टर चालक रामचन्द्र कोल पिता मघा कोल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड न0 01 मुदरिया ट्रेक्टर मालिक सिप्पू बरगाही निवासी मुदरिया तथा ट्रेक्टर चालक अतुल कोल पिता अवधेश कोल उम्र 20 वर्ष निवासी खड्हुली ट्रेक्टर मालिक भगवानदीन पाल निवासी खड्हुली के विरुध खनिज अधि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
बुढार पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही
बुढार । पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि केशवाही में एक व्यक्ति कागज पर अंक लिखकर रूपये-पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर सट्टा पर्ची काट रहा हैं। जिस पर थाना बुढार सउनि0 आमोश पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान केशवाही में दबिश देकर आरोपी अमर सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी चौकी केशवाही के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगदी 230/- रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
बकानुमा चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना धनपुरी क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलियस तिराहा धनपुरी में मो.तालिम पिता स्व. सौकल अली उम्र 52 साल निवासी बिलियस न 01 धनपुरी थाना धनपुरी का आने जाने वाले लोगो को धारदार बकानुमा चाकू से डरा धमका रहा है।
सूचना पर सउनि गुलाम हुसैन, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, आर. बीरेन्द्र, आर. कृष्णा धनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर आरोपी मो.तालिम को एक धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया।
आरोपी द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने पर आरोपी से धारदार बकानुमा चाकू विधिवत जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस ने 02 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में उ0नि0 बृजेन्द्र मिश्रा एवं स0उ0नि0 हरिकिशोर थाना सीधी पुलिस द्वारा 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी लल्लू उर्फ चन्द्रभान सिंह पिता शिव प्रताप सिंह निवासी कुंदाटोला थाना सीधी एवं थाना बुढार पुलिस द्वारा 07 वर्ष से फरार स्थाई वारन्टी सुन्दरलाल उर्फ ललुआ बैगा पिता फगुना बैगा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरई कांपा थाना बुढार को गिरफ्तार किया गया है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सिंहपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही
थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर स0उ0नि0 आमोश बुढार पुलिस ने ग्राम जमुनिया में दबिश देकर आरोपी शकंरदयाल पिता प्रेमलाल मेहरा निवासी जमुनिया के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 महेश सिंह सोहागपुर पुलिस ने ग्राम जमुई में दबिश देकर आरोपी सोनू प्रजापति निवासी गोरतरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 गजेश पाण्डेय अमलाई पुलिस ने अमलाई में दबिश देकर आरोपी अनिल यादव पिता सुन्दरलाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी अमलाई के कब्जे से 02 बोटल अंग्रेजी शराब कीमत 750 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप) 8962637936, 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल DRMS NEWS NATIONALपत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ जबलपुर दर्पण,प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज नेशनल, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत)
(व्हाट्सएप) MO. 8962637936, 8085090333,
email : prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा।
सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है।
अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email:prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.onlineमें प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें।
पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. 8962637936 (व्हाट्सएप), 8085090333,
email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी Editor-Virendra Pratap Singh IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर, अपने परिवार को कोरोना मुक्त बनाएं
Editor वीरेन्द्र प्रताप सिंह Drms News

0 टिप्पणियाँ