तीन-तीन हजार के इनामी दीपक राम बैगा, मोहम्मद औरंगजेब दोनों आरोपी सहित 05 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 5 सितम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। खैरहा थाना अन्तर्गत फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध भादवि के विभिन्न धाराओं के तहत 12 जुलाई 2023 को अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
घटना में शामिल आरोपी दीपक राम बैगा पिता सेवाराम बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छिरहटी एवं मोहम्मद औरंगजेब पिता अब्दुल जब्बार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मैकी सोहागपुर घटना दिनांक से फरार थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा तीन-तीन हजार के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
04 सितम्बर 2023 को खैरहा पुलिस थाना प्रभारी उनि0 दिलीप सिंह, उनि0 नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं सउनि0 रामकरन सिंह द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन मंगलवार 5 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इसी प्रकार 04 सितम्बर 2023 को थाना क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि तीन व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे हैं। जिस पर खैरहा पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में सउनि0 जमुना प्रसाद, प्रआर0 नारेन्द्र सिंह, रामनाथ बांधव, आर0 दलवीर सिंह एवं सतीश कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पहुंचकर तीनों आरोपियों क्रमशः बंकाडी बैगा पिता चमरू बैगा उम्र 42 वर्ष, सुनील उर्फ पण्डा बैगा पिता सुन्दर बैगा उम्र 28 वर्ष एवं बीरा बैगा पिता सुखलाल बैगा उम्र 35 वर्ष सभी निवासी देवगवां को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


0 टिप्पणियाँ