DRMS NEWS

DRMS NEWS

टेली मानस सेल से युवा वयस्कों, किशोरों और युवाओं व वृद्धों को मिल रही परामर्श और समाधान


 10 अक्टूबर 2022 से संचालित"टेली मानस" राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को एक वर्ष में मिली अभूतपूर्व और अप्रत्याशित सफलता 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 3 सितम्बर 2023

DRMS NEWS इंदौर। टेली मानस-एक ऑनलाइन परामर्श और मनोरोग परामर्श सेवा मंच है जो कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया गया था। टेली मानस मंच पर मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में सहायता के लिए देश भर में एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416/18008914416 है। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 3 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

भारत में इस मंच ने बहुत थोड़े से समय में अभूतपूर्व और अप्रत्याशित सफलता अर्जित की है। इस मंच के प्रतिसाद ने "राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम," जो हमारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम है, के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है : अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से टेली-मानस हेल्पलाइन सरकार पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

युवा वयस्कों, किशोरों और युवाओं व वृद्धों को मिल रही परामर्श और समाधान 

परीक्षा के मौसम के दौरान, परीक्षा के तनाव से संबंधित कॉल में वृद्धि देखी गई है, टेली मानस सेल, एम.पी. को अब तक 21,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। कॉल करने वालों की आयु वर्ग 14 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है लेकिन कॉल करने वालों में से अधिकांश(सर्वाधिक) 18-35 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। 

इंदौर की बात करें तो वर्तमान में, टेली मानस सेल, इंदौर प्रति दिन औसतन 75 से 100 कॉल प्राप्त कर रहा है और समाधान दे रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आम समस्याओं में नींद की समस्या, उदासी, चिंता, परीक्षा/शैक्षणिक तनाव, रिश्ते में तनाव, यौन समस्याएं और सिरदर्द शामिल हैं। 

युवाओं और किशोरों में बढ़ती मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक समस्या

युवाओं और किशोरों में बढ़ती मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक समस्याओं का कारण अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, देर रात तक जागना, अत्यधिक सोशल मीडिया का उपयोग, शारीरिक निष्क्रियता और असंतुलित भोजन, शराब/भांग जैसे नशीले पदार्थों का सेवन है। आत्मविश्वास की कमी, हतोत्साह, करियर चयन को लेकर भ्रम कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका आम तौर पर आज के युवाओं को सामना करना पड़ता है। 

शैक्षणिक तनाव और रिश्ते के मुद्दे 

युवा वयस्कों के बीच संबंध विच्छेद, अवसाद का कारण बन सकते हैं और यही आत्म हत्या का प्रमुख कारण बन सकता है। टेली मानस, सभी प्रकार की भावनात्मक मनोवैज्ञानिक, यौन और लत संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए एक सुलभ, किफायती और न्याय संगत मंच है। हम उचित परामर्श और उपचार प्रदान करके ऐसी सभी समस्याओं को रोक सकते हैं और गंभीरता को कम कर सकते हैं। 

टेली मानस सेवाओं के उचित उपयोग से देश भर में आत्महत्या की दर में कमी आ सकती है। टेलीमानस सेवाओं और इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता पैदा करना समय की मांग है।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

मांगलिया उचित मूल्य दुकान में अनियमितता मिलने पर विक्रेता और सहायक दोनों पर एफ आई आर दर्ज

DRMS NEWS इंदौर। उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा  टी. के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में एक गंभीर शिकायत मिलने पर की गई जांच के दौरान सांवेर तहसील के मांगलिया ग्राम की उचित मूल्य दुकान में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विक्रेता और उसके सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जांच में पाई गई गंभीर अनियमितताएं

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर  कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी. के आदेश पर जिला स्तरीय टीम भेज कर सांवेर के मांगलिया की उचित मूल्य दुकान की जांच की गई। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। इसमें मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता का राशन नहीं देना, मात्रा से कम राशन देना, भौतिक सत्यापन करने पर 50 क्विंटल गेहूं कम पाया जाना, दो क्विंटल चावल कम पाया जाना,  राशन की अफरा तफरी करने आदि अनियमितताएं शामिल हैं।  

इस पर उचित मूल्य दुकान के विक्रेता राकेश राठौर और सहायक विक्रेता प्रमोद दहाईगुढ़े दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध कर क्षिप्रा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जांच कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महादेव मुवेल और  श्रीमती कल्पना परमाणीक सम्मिलित थे।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

शासकीय कर्मचारियों के परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय शहडोल में रविवार 3 सितंबर 2023 को शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

शासकीय कर्मचारियों के बच्चों का एच.बी की जांच, वजन, आयरन की सिरप, विटामिन ए की घोल पिलाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० रामसनेही पांडेय सहित अन्य डॉक्टर्स तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय का अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ