DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल 20 सितंबर 2023 से

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 17 सितम्बर 2023

जनजाति कार्य विभाग की फुटबॉल टीम करेगी मध्य प्रदेश का नेतृत्व,  राजीव शर्मा कमिश्नर शहडोल संभाग ने दी शुभकामनाएं 

DRMS NEWS शहडोल फुटबॉल क्रांति के तहत राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग बालिका प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जा रही है जिसमें पहली बार  शहडोल संभाग की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई कॉलरी जनजाति कार्य विभाग  की फुटबॉल टीम मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 17 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

पहला मैच 20 सितंबर तमिलनाडु से दूसरा मैच 21 सितंबर मणिपुर से तीसरा मैच ए,पी,एस, से खेलेगी लीग मैच में क्वालीफाई करने के बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी ।

गौरतलब है कि हरदा, (नर्मदा पुरम) संभाग में राज्यस्तरीय सुब्रत मुखर्जी कप 6 से 8 अगस्त तक आयोजित की गई थी जिसमें विजय होने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेने वाले खिलाड़ी रेशु मरावी, मनीषा धुर्वे, पूजा वाटेल, नंदनी मरावी,  आकांक्षा, ललित मरावी, अंबिका धुर्वे, तेजस्विनी मरावी, सोमनी धुर्वे, ब्रज कुमारी, शांति धुर्वे, राजेश्वरी, सबीना धुर्वे  अमिता, सुषमा, अनुरागिनी, कप्तान आकांक्षा, कोच कैलाश राज भाटी, सहायक कोच शेख कौनेन कुरैशी हैं। 

राष्ट्रीय सुब्रत मुखर्जी प्रतियोगिता में जा रही खिलाड़ियों को राजीव शर्मा कमिश्नर शहडोल संभाग एवं डीसी सागर, एडीजीपी शहडोल जोन एवं रईस अहमद सहायक  संचालक खेल, शेख खलील कुरेशी जिला खेल प्रभारी जनजाति कार्य विभाग  अनूपपुर, विपिन थापा, राजीव ने खिलाड़ी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

पत्रकार होना एक बड़ी चुनौती, पत्रकारिता में आने वाले युवाओं को संबल मिलना चाहिए - कमिश्नर राजीव शर्मा 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि पत्रकार होना एक बड़ी चुनौती है। पत्रकारिता में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं। पत्रकारों को इन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा। 

उन्होंने कहा है कि कोई पत्रकार छोटा पत्रकार नहीं होता है। जो भी युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में आता है, उसे संबल मिलना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के ओएसिस होटल में जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल द्वारा आयेजित संभाग स्तरीय पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सब को खूब पढ़ना चाहिए अलग-अलग विषयों पर पढ़ना चाहिए और इसका उपयोग अपनी लेखनी में करना चाहिए। 

पत्रकारिता के कारण ही आज शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति पूरे देश, प्रदेश एवं विश्व में जानी जा रही : डी.सी.सागर ए.डी.जी. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए0डी0जी0 शहडोेल जोन डी0 सी0 सागर ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के कारण ही आज शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति पूरे देश, प्रदेश एवं विश्व में जानी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि फुटबाल खेल में 11-11 खिलाड़ी होते है, सभी का उदेश्य एक लक्ष्य का होता है कोई भी खिलाड़ी घमंड नही होते है, खिलाड़ी खेल की भावना से खेलते है और लक्ष्य हासिल करते है। 

उन्होंने कहा कि हमें अच्छी चीजों को आत्मसात करना चाहिए, लक्ष्य को पाए और उनके गुणों को सीखे। आज के युग में कुछ नही बदला लेकिन इंसानों की सोच बदल चुकी है। 

पत्रकारिता समाज को आईना दिखाता है, हमेशा सोच सकारात्मक रखे और ऊंचाईयों को छूए

पत्रकारिता समाज को आईना दिखाता है, हमेशा सोच सकारात्मक रखे और ऊंचाईयों को छूए। उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छी चीजों को जानने के लिए करें तो हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छी-अच्छी जानकारिया हासिल होती है। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चाहे प्रतियोगी परीक्षा या अन्य परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए यूट्यूब के माध्यम से ला सकते है क्योंकि यूट्यूब में बेहतर से बेहतर शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है, हमें यूट्यूब को बेहतर ढंग से उपयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा संवेदनशील और मेहनती होते है। उन्होंने कहा कि पसीने की सिहायी से जो लिखते हैं अपने हौसल के ईरादे, उनके मुकददर के पन्ने कभी कोरे नही होते, सड़क और पत्रकार कुछ ऐसी चीजें है जो खुद तो अपने जगह पर रहते है, पर दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते है। 

पत्रकारों के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही : जी.एस. मर्सकोले उप संचालक जनसंपर्क 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसम्पर्क जी.एस. मर्सकोले ने पत्रकार कल्याण, योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने श्रद्वा निधि की राशि में वृद्वि करते हुए 10 हजार रूपये से बढ़ाकर 20 हजार रूपये कर दिया है। साथ ही 65 वर्ष की आयु वाले पत्रकार एवं उनके पत्नि के बीमा का पूरा प्रिमियम राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। 

उन्होने बताया कि गंभीर रूप से घायल पत्रकारा के उपचार के लिए राशि में भी वृद्वि की गई है यह राशि 50 हजार रूपये से बढ़कर 1 लाख रूपये की गई है। वहीं सामान्य बीमारी के उपचार की राशि भी 20 हजार रूपये से बढ़ाकर 40 हजार रूपये कर दी गई है। 

पत्रकार प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पत्रकार प्रशिक्षण एवं मीडिया संवाद कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार गोपालदास बंसल, दिनेश अग्रवाल द्वारा माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया। पत्रकार प्रशिक्षण एवं मीडिया संवाद कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ पत्रकारी दिनेश अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन मोहन नामदेव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र चतुर्वेदी, अमरेंद्र श्रीवास्तव एवं शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

उप संचालक जनसम्पर्क ने पत्रकारों को तहसील स्तरीय अधिमान्यता, जिला स्तरीय अधिमान्यता एवं राज्य स्तरीय अधिमान्यता के नियमों की जानकारी भी दी। पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार गोपालदास बंसल, दिनेश अग्रवाल, मोहम्मद अली, वरिष्ठ पत्रकार शुभम सिंह बघेल, विनोद शुक्ला, राहुल सिंह राणा, अखिलेश शुक्ला, हुसैन अली, बृजेश सिंह सिरमौर, शिरीष नंदन श्रीवास्तव एवं अन्य पत्रकारों ने भी सम्बोधित किया। 

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ