मंडला के झिगराघाट के पास आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 घायल
DRMS NEWS मंडला । थाना बम्हनी के अंतर्गत झिगराघाट के पास आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 लोग घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि झिगराघाट के पास आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय मंडला मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
जबलपुर के हिनौता गांव के पास कॉलर की गाड़ी सुनसान हाइवे रोड पर हुई खराब, डायल- 112/100 स्टाफ से मांगी सहायता
DRMS NEWS जबलपुर। थाना बरगी के अंतर्गत हिनोता गाँव के पास हाइवे रोड पर कॉलर की गाड़ी खराब हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि हाइवे रोड पर कॉलर की गाड़ी खराब हो गयी थी हाइवे पर कोई सहायता नहीं मिलने पर पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा से माँगी मदद पुलिस स्टाफ ने मैकनिक को एफ आर व्ही वाहन से साथ ले जाकर कॉलर की गाड़ी को ठीक करवाया। कॉलर को गंतव्य के लिए रवाना किया। कॉलर द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
भिण्ड के मेहरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल फिसलकर हुई दुर्घटनाग्रस्त 3 युवक घायल
DRMS NEWS भिण्ड। थाना रौन के अंतर्गत मेहदा गाँव के पास मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 03 युवक घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल भिण्ड जिले के रौन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञता वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए 03 युवकों शिवम, आयुष एवं अनमोल को डायल -112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर रौन अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सतना के चितहरा रेलवे फाटक के पास कॉलर की कार रास्ते मे हुई खराब, डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर रेल्वे स्टेशन छोड़ा
DRMS NEWS सतना। थाना मझगवां के अंतर्गत चितहरा रेल्वे फाटक के पास कॉलर की कार खराब हो गयी है ,पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल -112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मध्यरात्रि मे कॉलर की कार खराब हो गयी थी आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर डायल-112/100 सेवा से माँगी मदद, पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर कार को साइड मे खड़ी करवाया एवं कॉलर को एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर रेल्वे स्टेशन छोड़ा। कॉलर द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आसमानी बिजली गिरने की चपेट में आने से सास-बहू घायल
DRMS NEWS दमोह । थाना रजपुरा के अंतर्गत आसमानी बिजली गिरने की चपेट मे आने से दो महिलाएँ घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मिली। सूचना मिलने पर तत्काल दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि आसमानी बिजली गिरने की चपेट मे आने से घायल हुई सास-बहू को डायल-112/100 स्टाफ ने परिजन के साथ एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर हटा अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ