संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 17 सितम्बर 2023
जयसिंहनगर महाविद्यालय में त्रिदिवसीय महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला शहडोल में युवा उत्सव आयोजन वर्ष 2023-24 महाविद्यालय अंतर कक्षा प्रतियोगिताओं का युवा उत्सव कैलेंडर के अनुसार समस्त विधाओं में प्रतियोगिताएं 14, 15, 16 सितंबर 2023 को आयोजित की गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन रविवार 17 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की विविध विधाएं संस्था प्रमुख डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं डॉ. ममता पांडेय सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र वा युवा उत्सव कार्यक्रम प्रभारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न में हुई।
साहित्यिक, संगीतिक,सांस्कृतिक एवं रूपांकर के अंतर्गत समस्त 22 विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों के रूप में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। 14 सितंबर 2023 को आयोजित विधाओं में जिन विद्यार्थियों ने अपना स्थान एवम सहभागिता सुनिश्चित की उसमें रंगोली विधा में प्रांजल ताम्रकार बीएससी प्रथम वर्ष ने अपना प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। मेहंदी विधा में सानिया पाठक बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। कोलाज में विद्यावती अहिरवार बीए सेकंड ईयर ने प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में भारती सिंह बी ए फर्स्ट ईयर ने प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। चित्रकला में दिव्या अहिरवार बीए सेकंड ईयर वाद - विवाद में प्रांजल तिवारी पक्ष एवं आंचल दुबे विपक्ष ने प्रथम स्थान सुरक्षित किया। प्रश्न मंच में टीम सी विजेता रही, जिसमें चांदनी गुप्ता, दीपाली मिश्रा एवं नीरज कुशवाहा ने अपना स्थान बनाया। व्यंग्य चित्र में पूर्णिमा रजक बी एस सी प्रथम वर्ष एवं क्ले मॉडल में संजना राव बी ए प्रथम वर्ष ने बाजी मारी।
15 सितंबर 2023 को हुई विधाओं में एकल गायन में अन्नपूर्णा से बीए सेकंड ईयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया समूह गायन में साक्षी गुप्ता एवं भारती सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में मतदान के महत्व पर प्रथम स्थान पूर्णिया रजक ने प्राप्त किया।
मिमिक्री में बीए सेकंड ईयर के छात्र अनुराग शुक्ला ने अपना प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। 16 सितंबर 2023 को एकल नृत्य में गरिमा तिवारी बीएससी फर्स्ट ईयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में टीम ए में विद्यावती अहिरवार, दिव्या अहिरवार, अन्नपूर्णा सिंह एवं लक्ष्मी जायसवाल ने प्रथम स्थान अर्जित किया, वहीं निबंध प्रतियोगिता मतदान का महत्व विषय पर विद्यावती अहिरवार बीए सेकंड ईयर ने प्रथम स्थान सुनिश्चित किया।
युवा उत्सव के समस्त आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका की जिनमें डॉक्टर लवकुश, दीपेंद्र सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र, प्रोफेसर उत्तम सिंह सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र , प्रोफेसर सतीश वर्मा सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र, प्रोफेसर गजेंद्र परते सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र, डॉ. मंगल सिंह अहिरवार सहायक प्राध्यापक हिंदी, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा, डॉक्टर कमलेश जायसवाल, डॉ. मनोवर अली, डॉ. प्रीति कुशवाहा, डॉक्टर अर्चना जायसवाल, प्रोफेसर जसीम अहमद, प्रोफेसर आदित्य कुमार शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला, भगवत राज बरमैया, कुमारी यामिनी विश्वकर्मा, विवेक पाठक, जितेंद्र कुमार साकेत, श्रीमती अंकिता पटेल, राजेंद्र कुमार साकेत, पवन कुमार साकेत, अर्पित दुबे, आदि ने विविध विधाओं में सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


0 टिप्पणियाँ