दीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी, श्रमिकों को कार्यस्थल के पास भोजन के लिए चलित भोजनालय आरंभ होंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 2 सितम्बर 2023
शहडोल 2 सितंबर 2023- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत अब 10 रुपये के स्थान पर 5 रुपये की थाली उपलब्ध कराई जाएगी। मजदूरों को कार्यस्थल के पास ही किफायती दर पर भोजन उपलब्ध करने के लिए नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र ही चलित रसोईया आरंभ की जाएगीं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को इस योजना में कवर किया जाएगा। प्रदेश की जिन नगर पंचायतों की आबादी 20 हजार से अधिक है, वहां भी दीनदयाल रसोई योजना आरंभ की जाएगी।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 2 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केन्द्रों का किया शुभारंभ और 38,505 आवासहीनों को किया पट्टा वितरण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का लाभ शुभारंभ कर प्रदेश की 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया तथा 38 हजार से अधिक आवासहीनों को आवास के लिए भूमि के पट्टे वितरित करने की शुरुआत की।
गरीब को उनके अधिकार देना हमारा कर्तव्य
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन गरीब कल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन है। हमारे आराध्य पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि दरिद्र ही नारायण है, और दीन-दुखियों की सेवा ही भगवान की सेवा है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। धरती के संसाधनों पर सभी का हक है, और गरीब को उनके अधिकार देना हमारा कर्तव्य है।
शहरों में भू-माफिया से मुक्त करवाया गया 23 हजार एकड़ भूमि, अब इन पर सुराज कॉलोनियां विकसित की जा रही
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा मानना है की धरती पर जो आया है, उसके रहने के लिए जमीन होना चाहिए। गांव में मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के अंतर्गत गरीबों को पट्टे दिए जा रहे हैं। शहरों में भी कोई व्यक्ति रहने की जमीन के बिना नहीं रहेगा। शहरों में 23 हजार एकड़ भूमि, माफिया से मुक्त करवाई गई है। इन पर सुराज कॉलोनियां विकसित की जा रही है। अधिक से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएं इस उद्देश्य से मल्टी स्टोरी बनाने की व्यवस्था भी की गई है।
वर्ष 2020 तक के कब्जा धारियों को पट्टा उपलब्ध कराने का अभियान आरंभ किया गया है, उन्हें मकान भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिनके नाम छूट हैं, उन गरीब वंचितों को मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश में कोई भी गरीब, जमीन और मकान के बिना नहीं रहेगा।
कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा, उन्हें पेट भर खाना अब ₹5 में मिलेगा, आज का दिन गरीब कल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन है : जय सिंह मरावी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा कि दीनदयाल रसोई की थाली अब ₹5 में मिलेगी यह हमारी सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी निर्णय हैं। कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा उन्हें पेट भर खाना अब ₹5 में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि आज का दिन गरीब कल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए सर्वांगीण व्यवस्था कर रही
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए सर्वांगीण व्यवस्था कर रही है। राशन, आवास के लिए जमीन व मकान, भोजन के लिए दीनदयाल रसोई, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ जन के लिए तीर्थ दर्शन योजना, पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रोत्साहन, शहरों में रैन बसेरे की व्यवस्था और गरीबों के मेधावी बच्चों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना चलाई जा रही है।
यह हमारा प्रण है कि गरीब का कोई बेटा-बेटी धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा
यह हमारा प्रण है कि गरीब का कोई बेटा-बेटी धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। पिछली सरकार ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली साइकिल, लैपटॉप, संबल योजना और तीर्थ दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी थी, परंतु हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आपकी जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है। प्रदेश में आरंभ की गई लाड़ली बहना योजना से बहने आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने शासन की अन्य उपलब्धियां को भी गिनवाया।
कार्यक्रम में विधायक जय सिंह मरावी ने शहडोल नगर के निवासी शशि सोनी, सुशील वर्मा, देवीलाल अगरिया, रामू अगरिया जय सिंह, संजय बैगा सहित अन्य हितग्राहियों को नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आवास योजना का पट्टा वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षर बुंदेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


0 टिप्पणियाँ