DRMS NEWS

DRMS NEWS

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने की कातिल पर 30 हजार रूपये की घोषणा

पाण्डव नगर में सरेआम दौड़ाकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी अतुल सेन का किया रा.सु.का. के तहत कार्यवाही 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 2 सितम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर पाण्डव नगर में सरेआम चाकू से गोदकर 01 सितम्बर 2023 को हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी अतुल सेन पिता जगदीश सेन निवासी पाण्डव नगर शहडोल द्वारा शिक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह पटेल पिता राम सुन्दर पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी पाण्डव नगर को चाकू मारकर हत्या की गई थी। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में हत्या का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया हैं। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शनिवार 2 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

वर्तमान में आरोपी कई गंम्भीर अपराधों में संलिप्त रहा है। जिससे समाज में भय एवं आतंक का माहौल निर्मित हो रहा हैं, जो लगातार लोक व्यवस्था एवं लोक परिशांति को भंग करने में प्रयत्नशील है, जिस पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य द्वारा रासुका की कार्यवाही की गई है। 

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने की कातिल पर 30 हजार रूपये की घोषणा 

थाना कोतवाली अंतर्गत हत्‍या के फरार आरोपी पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल  डी.सी. सागर द्वारा 30 हजार रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया।

क्या है मामला....?

शहडोल जिले के पाण्डव नगर के आचार्य कॉलोनी में 1 सितम्बर 2023 को अपराधी अतुल सेन ने रात करीब नौ बजे दुकान में सामान लेने गए शिक्षक ज्ञानेंद्र पटेल को मारा चाकू,  मोहल्ले वासी जब तक घायल ज्ञानेंद्र पटेल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज में एडमिट होते ही घायल ज्ञानेंद्र पटेल की हुई मौत, अपराधी अतुल सेन है फरार।

आपको बता दे की अतुल सेन जो की आदतन अपराधी है, इसके पहले भी चाकू बाजी वह कर चुका है वह शराब के नशे में अपने घर वालों से आस पड़ोस वालों से गाली गलौज और झगड़ा कर रहा था, इसी बीच ज्ञानेंद्र पटेल वहां पहुंचे और अपराधी अतुल सेन को समझाया कि झगड़ा मत करो गाली गलौज मत करो वरना अभी पुलिस को बुला देंगे, इतना सुनते ही अपराधी अतुल सेन अपने घर की अंदर दौड़ा और वहां से स्टील का एक चाकू लेकर बाहर आया और सीधे ज्ञानेंद्र पटेल के पेट में वार कर दिया, चाकू लगते ही ज्ञानेंद्र पटेल पास में ही घर की एक देहरी पर जाकर बैठ गए मोहल्ले वालों ने जब देखा कि इनको चाकू लग गया है तो, तुरंत उन्हें उठाकर शहडोल बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी, शरीर का खून काफी मात्रा में बह चुका था जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई और अतुल सेन फरार हो गया अतुल सेन को शहडोल पुलिस चप्पे छपे में खोज रही है। टी आई कोतवाली का कहना है कि हम जल्द ही अपराधी को पकड़ लेंगे।

•••••~••••~••••••••••~••••••••~•••••••~••••

अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 स्थानों से लगभग 146 लीटर शराब जप्त की गई 

DRMS NEWS शहडोल पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निदेर्श दिये गए थे, जिसके तारतम्य में सभी थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर कुल 08 स्थानों पर दबिश देकर कुल 09 पाव अंग्रेजी शराब एवं 144 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई। 

जयसिंहनगर पुलिस ने की 58 लीटर देशी शराब जप्त 

DRMS NEWS शहडोल अवैध शराब के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुबरा में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने के उद्देश्य से छुपा कर रखे हुए हैं, जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि0 महेन्द्र बागरी, संतोष मिश्रा ने मुखबिर के बताये स्थान पर जैसे ही पहुंचे,  आरोपी पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रेमचन्द्र पिता चरकू रैदास निवासी कुबरा का होना बताया, जिसके कब्जे से जयसिंहनगर पुलिस द्वारा मौके से 58 लीटर देशी शराब कीमती लगभग 8,700 रूपये बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 प्रकरण में 17 लीटर कच्ची शराब, ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत  02 प्रकरण में 09 पाव अंग्रेजी एवं 35 लीटर कच्ची शराब,  जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 01 प्रकरण में 58 लीटर कच्ची शराब , खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 प्रकरण में 30 लीटर कच्ची शराब इस प्रकार पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत 01 प्रकरण में 14 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त किया गया।

•••••~••••~••••••••••~••••••••~•••••••~••••

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध यातायात पुलिस की 35 चालानों में 12 हजार 5 सौ रूपये सम्मन शुल्क वसूल

DRMS NEWS शहडोल 02 सितम्बर 2023 को यातायात पुलिस द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए एवं काली फिल्म लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वाले, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालो के विरूद्ध, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध यातायात के विभिन्न धाराओं के तहत 35 चालानों में 12 हजार 5 सौ  रूपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया सतत कार्यवाही जारी है एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

•••••~••••~••••••••••~••••••••~•••••••~••••

गोहपारू पुलिस ने अवैध खनिज का परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त

DRMS NEWS शहडोल थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी तरफ ट्रेक्टर के माध्यम से रेत का उत्खन्न कर परिवहन किया जा रहा हैं। 

सूचना पर गोहपारू पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में सउनि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो एक बिना नम्बरी ट्रेक्टर रेत लोड देवरी तरफ से आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे स्टाफ की मदद से रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम बाल्मीक यादव निवासी देवरी का होना बताया, जिससे वाहन एवं रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया, जिस पर वाहन को मय रेत लोड जप्त कर चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ