DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शहडोल कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 2 सितम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार बैठकों का दौर जारी है शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी  सदस्य राज्यसभा सांसद  झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश भाजपा संभागीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया ।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 1 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। हमें आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है और देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। 

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान का एवं जन आशीर्वाद की यात्रा के माध्यम से लोगों से संपर्क करें। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संपर्क करें और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं हर घर में पहुंचाएं।

बैठक में उन्होंने विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों से शक्ति केंद्र एवं बूथ केन्द्र को और मजबूत करने का आग्रह किया। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी प्रमुख भूमिका निर्वाहन करने का आग्रह किया।

बैठक की शुरुआत में पार्टी की परम्परा अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर व वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं पदाधिकारी व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक प्रकाश का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। 

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक शरद कोल, जिला संयोजक विधानसभा निर्वाचन 2023 राजेन्द्र भारती एवं समस्त जिला पदाधिकारी विधानसभा संयोजक, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो ने किया आभार प्रदर्शन 

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री संतोष कुमार लोहानी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री  मनोज सिंह आर्मो ने किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया ।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ