DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल संभाग में जल क्रांति अभियान में 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक जल संग्रहण हेतु चलेगा विशेष अभियान

नदियों, नालों और पोखरों में वर्षा के जल को रोकने का कार्य प्राथमिकता से करें- कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 1 सितम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जल क्रांति अभियान के द्वितीय चरण में नदियों, नालों और पोखरों में पानी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 1 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

कमिश्नर ने निर्देश दिये है कि शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्षा की स्थिति पर ध्यान रखें तथा वर्षा के जल को बोरी बंधान और मिट्टी बंधान के माध्यम से नदियों, नालों और पोखरों में रोकने का प्रयास करें। 

शहडोल संभाग में जल क्रांति अभियान में 15 सितम्बर से  15 अक्टूबर तक जल संग्रहण हेतु चलेगा विशेष अभियान

कमिश्नर ने निर्देश दिये है कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2023 तक नदियो, नालों और पोखरों में बोरी बंधान और मिटटी बंधान के माध्यम से पानी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए और बहते पानी को रोकने का प्रयास करें।  

जल क्रांति अभियान के अंतर्गत अपेक्षित कार्य नही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित करें

कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये है कि सभी कलेक्टर्स जल क्रांति अभियान के प्रथम चरण की  प्रगति  की समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान जल क्रांति अभियान के प्रथम चरण में अपेक्षित कार्य नही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित करें।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

फुटबाल प्रतियोगिता में जय भारत स्पोर्ट्स क्लब धनपुरी की टीम हुई विजय

DRMS NEWS शहडोलफुटबाल क्रांति के तहत शहडोल जिले के नगर पालिका धनपुरी के धनपुरी नंबर 3 सुभाष स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच जय भारत स्पोर्ट्स क्लब  एवं सुभाष स्पोर्ट्स क्लब धनपुरी के बीच मैच खेला गया,जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर होने के बाद पेनल्टी शूटआउट में जय भारत स्पोर्ट्स क्लब धनपुरी ने फाइनल में जीत हासिल की।  

    गौरतलब है कि यह फुुटबाल प्रतियोगिता जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में 20 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया गया था।  फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष रविंद्र कौर छावड़ा, नीतू सोनकर आनंद कपूर, गोरेलाल पनिका सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

4 सितंबर को नवभारत साक्षरता के संबंध में बैठक

शहडोल 1 सितंबर 2023- जिला प्रौढ़ अधिकारी ने जानकारी दी है कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक 4 सितंबर 2023 को प्रातः  11 बजे  से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

नेशनल लोक अदालत 9 सितंबर 2023 को, क्लेम प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हेतु प्री सिटिंग बैठक आयोजित

DRMS NEWS शहडोल  आगामी नेशनल लोक अदालत 9 सितंबर 2023 में क्लेम प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में एवं श्री बी.एल. प्रजापति विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत के अध्यक्षता में प्री सिटिंग बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बीमा कंपनी के नोडल ऑफिसर बीमा कंपनी अधिवक्ता गण आवेदक अधिवक्ता गण आदि सम्मिलित हुए बैठक में क्लेम प्रकरणों की समीक्षा एवं उन पर आवश्यक चर्चा की गई तथा डॉकेट भी भरवा गए । 

यह बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती निशा विश्वकर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत श्री अंजय कुमार सिंह एवं अन्य न्यायाधीश गण उपस्थित रहे ।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

दीनदयाल रसोई योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 2 सितंबर को आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण कार्यक्रम

DRMS NEWS शहडोल दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ एवं आवासीय नगरीय क्षेत्र में आवासीय भूमि के पट्टों  का वितरण कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा । साथ ही दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत गरीब हितग्राहियों को ₹10 के स्थान पर ₹5 थाली पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। 

शहडोल निकाय में दीनदयाल रसोई पूर्व से स्थाई रूप से संचालित है एवं जिले की निकाय धनपुरी में दीनदयाल रसोई केंद्र का उद्घाटन 2 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।  यह कार्यक्रम शहडोल नगर पालिका के सभागार में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ