संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 14 सितम्बर 2023
शहडोल जिले के विभिन्न ग्रामों में विकास रथ के माध्यम से किया जा रहा योजनाओं का प्रचार-प्रसार
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शहडोल जिले में प्रचार रथों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीण जन उत्सुकता के साथ प्रचार रथ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
इसी कड़ी में शहडोल जिले के विधानसभा ब्यौहारी के ग्राम पंचायत भन्नी, बोचरो, हथवार एवं विधानसभा जैतपुर के ग्राम बोकरामार, खाम्हीडोल, गिरवा, शाहपुर में विकास रथ द्वारा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
विकास रथ द्वारा एलईडी के माध्यम से मध्य प्रदेश में विगत वर्षाें में हुए कृषि विकास, शैक्षणिक विकास, अधोसंरचनात्मक, विद्युत वितरण की बेहतर व्यवस्था एवं सिंचाई के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्याें को प्रदर्शित किया गया।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, स्वास्थ्य सेवा, जनजातीय वर्गों के उत्थान के लिए किए गए बेहतर प्रयास सहित शासन की अन्य जनहितकारी योजनाओं तथा क्रियान्वयन कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 14 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने रखा 10 हजार रूपये ईनाम
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक-664/23 धारा 325 ताहि0 पंजीबद्ध किया गया। फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी आज दिनांक तक नही हो पाई है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये की ईनाम राशि घोषित की है। जारी पत्र में कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
फरार आरोपी विक्रम उर्फ बिक्कू महराज, राहुल सोनी, सत्या लोनी पर 3-3 हजार रूपये की गिरफ्तारी पर ईनाम राशि घोषित
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी विक्रम उर्फ बिक्कू महराज, राहुल सोनी, सत्या लोनी के विरूद्ध थाना बुढ़ार में अपराध क्रमांक-640/23 धारा 382 ताहि0बढ़ाने धारा 411, 34 ताहि0, 25बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी आज दिनांक तक नहीं हो पाई है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए फरार आरोपी विक्रम उर्फ बिक्कू महराज, राहुल सोनी, सत्या लोनी की गिरफ्तारी हेतु 3-3 हजार रूपये की ईनाम राषि घोषित की है। जारी पत्र में कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
*****************************************
फरार आरोपी सतेन्द्र पटेल और रोहित पटेल की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये ईनाम
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी सतेन्द्र पटेल पिता रामटेरे पटेल उम्र 24 साल एवं रोहित पटेल पिता रामटेरे पटेल उम्र 21 साल निवासी करौंदिया देवलोंद के विरूद्ध थाना देवलोंद में अपराध क्रमांक -145/23 धारा 8220 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया है उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी आज दिनांक तक नहीं हो पाई है।
पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए फरार आरोपी सतेन्द्र पटेल पिता रामटेरे पटेल उम्र 24 साल एवं रोहित पटेल पिता रामटेरे पटेल उम्र 21 साल निवासी करौंदिया देवलोंद के गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रूपये की ईनाम राशि घोषित की है। जारी पत्र में कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।


0 टिप्पणियाँ