संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 16 सितम्बर 2023
नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्सों ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्सो सुशील मिश्रा एवं संजय पांडे ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्सो को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएमसी नियम के बारे में प्रशिक्षण दिया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 16 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मास्टर्स ट्रेनर्स की अहम भूमिका से रूबरू कराया एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत भी कराया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. प्रमोद पांडे, डॉ अनिल उपाध्याय, डॉ. महेंद्र भटनागर पी.के. सालवार, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
मतदाता सूची में मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ 16 सितंबर 2023 को ऑनलाइन बैठक की और विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान राजन ने कहा कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद से मतदाता सूची में किसी भी मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता का नाम नहीं होना चाहिए। यदि किसी बीएलओ की मतदाता सूची में मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता पाए जाते हैं तो संबंधित बीएलओ, ईआरओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए।
42 लाख 75 हजार 952 आवेदन हुए प्राप्त
प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत 2 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन के माध्यम से 42 लाख 75 हजार 952 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 29 लाख 46 हजार 146 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। 13 लाख 29 हजार 806 आवेदनों का निराकरण लंबित है, जिसका समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 64, 523 मतदान केंद्रों पर होगा मतदाता सूची का वाचन
4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी।
संयुक्त टीम बनाकर करें कार्रवाई
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि सभी एनफोर्समेंट एजेंसी संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण करें और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करें। बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, बसंत कुर्रे, श्रीमती रूचिका चौहान उपस्थित थीं।


0 टिप्पणियाँ