संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 16 सितम्बर 2023
कमिश्नर राजीव शर्मा को युवाओं ने भेंट की इकोफ्रेंडली गणेश प्रतिमा
DRMS NEWS शहडोल। ग्रीन गणेश अभियान के अंतर्गत उमरिया जिले के युवाओं द्वारा कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा को गोबर व मिट्टी के बने इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा भेंट कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं बधाई दी गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 16 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
युवा टीम के द्वारा ग्रीन गणेश अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में मिट्टी की प्रतिमा बनाने एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा ना स्थापित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
विद्यालय छात्राओं एवं युवा टीम के सदस्यों के द्वारा अपने हाथों से निर्माण की गई गोबर एवं मिट्टी की गणेश प्रतिमा संभाग व जिले के अधिकारियों को भेंट की जा रही है।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजेश शर्मा ने युवा टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही अच्छी पहल है। प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी प्रतिमाएं जल को पूरी तरीके से दूषित कर देती हैं एवं नदी तालाबों के जल को ग्रहण करने वाले पशु पक्षियों एवं पक्षियों को भी हानि पहुंचाती हैं।
गोबर एवं मिट्टी के बने इको फ्रेंडली भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट करते समय हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अमृता सिंह, अंकित गौतम, राहुल सिंह, अंकित सिंह उपस्थित रहे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
घर-घर जाएंगे बीएलओ, मतदाताओं का करेंगे सत्यापन
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन- 2023 प्रदेश में 20 सितंबर से मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। भोपाल: मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो इसके लिए प्रदेश के सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बीएलओ द्वारा 10 दिन तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी और यह कार्रवाई लगातार 30 सितंबर तक चलेगी।
इस दौरान बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का उसके घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। मृत मतदाता और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्टीलकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ