DRMS NEWS

DRMS NEWS

तकनीकी शिक्षक संघ ने दी चेतावनी मांग पूरी नही होने पर राजधानी में प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को होंगे बाध्य

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 16 सितम्बर 2023

तकनीकी शिक्षक संघ द्वारा कला निकेतन पॉलीटेक्निक कालेज जबलपुर एवं महिला पॉलीटेक्निक कालेज जबलपुर में एक दिवसीय हड़ताल आयोजित 

DRMS NEWS जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के "भर्ती नियम 2004 का निरसन (समाप्त) कर शिक्षकों का शासकीय संवर्ग में संविलियन करने हेतु मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों और तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की सहमति के बाद भी आज दिनांक तक कार्यवाही वित्त विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित है, जबकि शासन के संज्ञान में यह बात है कि शासकीय संवर्ग में संविलियन करने पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय भार शासन पर नहीं आएगा, बावजूद इसके संविलियन की कार्यवाही नही की जा रही है  इसलिए विरोध स्वरुप 15 सितम्बर 2023 को अभियंता दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षक हड़ताल पर रहें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शनिवार 16 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भोपाल सहित मध्य प्रदेश के सभी शासकीय पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में पदस्थ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं गेट जैसी संवैधानिक संस्थाओं से चयनित शिक्षक गणों के साथ ही कला निकेतन पॉलीटेक्निक कालेज
जबलपुर एवं महिला पॉलीटेक्निक कालेज जबलपुर के शिक्षकों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल कलानिकेतन  पॉलीटेक्निक कालेज के प्रांगण में 15 सितम्बर 2023 को सुबह 10.30 बजे से आयोजित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल आयोजित।

संघ 07 दिवस के अन्दर मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल

तकनीकी शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि 07 दिवस के अन्दर यदि मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा अनुसार उक्त प्रकरण कैबिनेट के समक्ष अनुमोदनार्थ प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो, विवश होकर संघ के सदस्य राजधानी में प्रदर्शन और अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ