DRMS NEWS

DRMS NEWS

निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 18 सितम्बर 2023

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करें सत्यापन- जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में निर्वाचन कार्याें के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिए कि 20 सितम्बर 2023 से मतदाता सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, मतदाता सूची बेहतर हो इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। 

उन्होंने बताया कि मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से प्रत्येक मतदाताओं के घर जाकर सत्यापन  किया जाए, मृत मतदाता अऔर दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जाए, जांच के दौैरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्लीकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की कार्यवाही नियमानुसार करें। कलेक्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियों एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 18 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

पी0पी0ओ0 पर पेंशन भुगतान बंद के संबंध में कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

DRMS NEWS शहडोल जिला पेंशन अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि पी0पी0ओ0 पर पेंशन भुगतान बंद के संबंध में कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। 

जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि संचालक पेंशन भविष्य निधि, एवं बीमा म0प्र0 भोपाल द्वारा भारतीय स्टेट बैक गोविंदपुरा भोपाल से वापस प्राप्त सेवानिवृत्त, मृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों (पेंशनरों) के पेंशन अदायगी आदेश पेंशन भुगतान बंद होने के उपरांत जो वर्ष 2018 तक के पी0पी0ओ0 वापस प्राप्त हुए हैं,

इस पी0पी0ओ0 का परीक्षण इस बिन्दु पर किया जाना है कि संबंधित पेंशनर, परिवार के उपरांत भी कोई ऐसा वारिसान जो म0प्र0 पेंशन नियम 1976  के नियम 42 के तहत पात्रता रखता हो संबंधित विभाग के माध्यम से जिला पेंशन कार्यालय शहडोल को शासन के नियमानुसार पेंशन नियम के तहत आवेदन पत्र 22 सितम्बर 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

रेरा द्वारा आयोजित जागरूकता सत्र का आयोजन 22 सितंबर को

DRMS NEWS शहडोल  परियोजना अधिकारी  जिला शहरी विकास अभिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि  21 सितंबर 2023 को दोपहर 12:00 बजे से कलेक्ट्रेट विराट सभागार शहडोल में रेरा द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ