DRMS NEWS

DRMS NEWS

समय-सीमा की बैठक आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 18 सितम्बर 2023

लम्पी वायरस को रोकने पशुपालकों को करें जागरूक- कलेक्टर 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि शहडोल जिले में लम्पी वायरस होने पशुओं को चिन्हित करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि लम्पी वायरस न फैले इसके लिए सत्त निगरानी रखी जाए तथा लम्पी वायरस न फैले इसके लिए टीकाकरण अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पशुओं को टीका लगवाना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि पशु पालकों को लम्पी वायरस के बारे में ग्रामों का भ्रमण कर जागरूक करें जिससे पशुओं को लम्पी वायरस होने से रोका जा सकें और पशुओं को शत-प्रतिशत टीका भी लगवाया जा सकें। 

उन्होंने राशन वितरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि राशन वितरण करने वाले वाहनों की ट्रेकिंग करने के निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी को दिए। 

कलेक्टर समय-सीमा की बैठक में आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर विभागीय अधिकारियों को निर्देर्शित किया कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों कोे प्राथमिकता के साथ निराकरण करे, कोई भी प्रकरण अनअंटेडेंट न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 18 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

4 माह से अधिक उम्र के गाय-भैस वंशीय पशुओं को टीका अवश्य लगवायें, लम्‍पी स्किन रोग के संबंध में एडवाइजरी जारी

DRMS NEWS शहडोल देश एवं राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में लम्‍पी स्किन रोग को द़ष्टिगत रखते हुए उप संचालक, पशु चिकित्‍सा सेवायें जिला शहडोल डॉ0 वाय0पी0 तिवारी लम्‍पी स्किन रोग के संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि  लम्‍पी स्किन रोग गौवंश एवं भैंसवंश की कैप्रीवाईरस विषाणु से होने वाली संसंक्रमक बीमारी है, जो कि वेक्‍टर (मच्‍छर, मक्‍खी) के काटने से एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। 

इस रोग के शुरूआत में दो-तीन दिन हल्‍का बुखार होता है, पूरे शरीर के चमडे में 2-3 से.मी. की गठाने निकल आती हैं। बीमारी के लक्षण मुंह, गले एवं श्‍वांस नली तक फैल सकते है एवं कभी-कभी लिंफ नोड एवं पैरों में सूजन आ जाती है। रोग के कारण पशु की उत्‍पादकता एवं उपयोगिता प्रभावित होती है एवं कभी कभी पशु की मृत्यु भी हो जाती है। अधिकतर पशु दो से तीन सप्‍ताह में ठीक हो जाता है। 

उन्‍होने बताया कि, इस रोग से घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ सावधानी रखकर इसको नियंत्रित किया जा सकता है। रोग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु संक्रमित पशु को स्‍वस्‍थ पशु से अलग करते हुये आवगमन रोका जाना चाहिये एवं वेक्‍टर (मच्‍छर, मक्‍खी) के रोकथाम हेतु आवश्‍यक कदम उठाना चाहिये।  संकमित क्षेत्र में पशु विक्रय, पशु प्रदर्शनी आदि पर प्रतिबन्‍ध लगाते हुये ब्‍लड सैम्‍पल एवं बायोप्‍सी नमूना राज्‍य पशु रोग अन्‍वेषण प्रयोगशाला को भेजे जाने के निर्देश हैं। यह पशुओं के अलावा किसी दूसरे पशु अथवा आदमी को प्रभावित नहीं करता है । 

इस रोग का उपचार पशु चिकित्‍सक व्‍दारा लक्षणों के आधार पर किया जाता है एवं प्रतिबन्‍धात्‍मक टीकाकरण हेतु गोट पॉक्‍स वैक्‍सीन उपलब्‍ध है। जिले के समस्‍त पशुपालकों से अपील की  है कि, अपने 4 माह से अधिक उम्र के गो-भैस वंशीय पशुओं को टीका लगवायें।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ