
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 25 सितम्बर 2023
निर्वाचन संबंधी आई.टी.प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधी आई.टी. प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 25 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
जिसमें डीआईओ एनआईसी अरविंद चौधरी, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, प्रभारी ई दक्ष केन्द्र हरिकृष्ण सोनी सहित जिले के आईटी से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
पेसा के संबंध में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
DRMS NEWS शहडोल। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले में पेसा एक्ट के संबंध में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने बताया कि पेसा एक्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पैलवाह, बुढ़ार के ग्राम पकरिया, जयसिंहनगर के ग्राम अमझोर एवं सोहागपुर के ग्राम बरतरा से किया गया।
जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम बरतरा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक पेसा पप्पू कोल ने पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पेसा एक्ट के लागू होने से ग्राम पंचायतें और सशक्त होगी, जल, जंगल और जमीन का अधिकार, इस कानून के जरिए जमीन के अधिकार को भी सशक्त बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 यानी पेसा एक्ट के प्रावधान लागू कर दिए गए तथा जार-मेलों का प्रबंधन ग्रामसभा करेगी, ग्राम सभा ही ग्राम विकास के लिए कार्ययोजना बनाएगी।
यदि जनजाति वर्ग के व्यक्ति की भूमि पर किसी गैर जनजाति व्यक्ति का अनधिकृत कब्जा है तो ग्रामसभा उसे हटवाकर मूल व्यक्ति को अधिकार दिलाएगी, ग्रामसभा की सहमति बगैर अनुसूचित क्षेत्रों में शराब की नई दुकान नहीं खुलेगी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पैलवाह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समन्वयक पेसा बृजभान सिंह ने पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पेसा एक्ट पहले से भारत के नौ राज्यों हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात,महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, झारखंड आदि में लागू था।
अनुसूचित क्षेत्र में पड़ने वाली ग्राम सभाओं के सशक्तिकरण के मद्देनजर इसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी लागू किए जाने को एक अच्छा कदम माना जा रहा है, ग्राम सभा गांव में अवैध शराब के विक्रय को रोकने का काम भी करेगी।
ग्राम सभा शांति बनाए रखने के लिए हर गांव में एक शांति एवं विवाद निवारण समिति गठित करेगी। साथ ही इस समिति में कम से कम एक तिहाई सदस्य महिलाएं होंगी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी जाएगी, ग्राम सभा गांव के स्कूल, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ियों के सुचारू संचालन के लिए उनकी निगरानी एवं निरीक्षण करेगी।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक समन्वयक सोहागपुर श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, ब्लॉक समन्वयक बुढ़ार आशीष मुखर्जी, ब्लॉक समन्वयक जयसिंहनगर रितिकदास मिश्रा, ब्लाक समान्वयक गोहपारू आलोक सोंधिया, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पेसा मोहन उपाध्याय, बुढार ब्लॉक समन्वयक पेसा लवकेश सिंह, गोहपारू के हरि शंकर द्विवेदी, विकास सरकार द्विवेदी, पवन तिवारी, शिव कुमार तिवारी सहित समाजसेवी, ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, पेसा मोबलाइजर, प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण, मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में ही पीआरए भी कराया गया।

0 टिप्पणियाँ