
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 22 सितम्बर 2023
हाथी महोत्सव में कमिश्नर ने की हाथियों की पूजा अर्चना
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने 22 सितम्बर 2023 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव में हाथियों की पूजा अर्चना की और हाथियों को स्वादिष्ट व्यंजन और फल खिलाए।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शुक्रवार 22 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक शहडोल लखन सिंह उइके, उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष हाथी महोत्सव आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव एक सप्ताह चलता है।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं का कर रहे भौतिक सत्यापन
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं का बीएलओ एप पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्लीकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्साें को दिया गया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा ब्यौहारी, जैतपुर एवं जयसिंहनगर के मास्टर ट्रेनरो को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों का डेमोंसट्रेशन करके भी बताया गया। इस दौरान निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं सभी विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ