
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 28 सितम्बर 2023
छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का साश्रम कारावास
DRMS NEWS शहडोल। माननीय श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शहडोल श्री रवींद्र कुमार धुर्वें जिला शहडोल के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1156/18, थाना गोहपारू अपराध क्रमांक 243/2018 में आरोपी कमलेश अहिरवार पिता भोला अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खांड थाना व तहसील गोहपारू जिला शहडोल को धारा 354 भादवि में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया । शासन की ओर से उक्त प्रकरण में सफल पैरवी प्रवीण कुमार सिंह एडीपीओ, जिला शहडोल म0प्र0 द्वारा की गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 28 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल अड़ा कर छात्रा से की बदसलूकी
राकेश कुमार पाण्डेय (apro) ने बताया कि 10 सितम्बर 2018 को 09:30 बजे फरियादी अपने स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तब गुलगुल नाला के पहले एकांत जगह में पहुंची थी, उसी समय उसके गांव का कमलेश चौधरी खन्नौधी तरफ से अपनी मोटर सायकल में आया व उसकी स्कूटी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर उसका रास्ता रोक दिया, फरियादी हड़बड़ाकर स्कूटी को खड़ी कर किनारे होने लगी, तब कमलेश चौधरी अपनी मोटर साइकल खड़ी कर जल्दी से उसके पास आकर उसका दाहिना हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया तब मैं उसका हाथ छुड़ाकर वहां से भागी।
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए सशक्त तर्कों से सहमत होकर एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विचारण उपरांत आरोपी को धारा 354 भादवि में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया ।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

0 टिप्पणियाँ