संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 14 सितम्बर 2023
जरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र से अतिक्रमण हटवाए व संक्रामक रोगों की निगरानी रखे - कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र आदि स्वास्थ्य केंद्रों की बेहतर साफ सफाई रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने महामारी नियंत्रण हेतु अग्रिम तैयारी हॉटस्पॉट एरिया को चिन्हित करने एवं संबंधित दवाइयां की उपयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों के निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिए कि प्रत्येक बुधवार को ओटी की सफाई की जाए,फुमिगेशन किया जाएं। उन्होंने कहा कि जरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीबाल में हुए अतिक्रमण को हटवाए एवं व्यौहारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के लिए जल्द से जल्द कार्य करने हेतु कहा।
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को टीका शत- प्रतिशत लगाने के निर्देश
उन्होंने मिशन इंद्रधनुष के तहत लगाए जा रहे बच्चों का टीका शत प्रतिशत लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने स्वास्थ्य विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस. पांडेय सहित खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 14 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु किसानों का पंजीयन 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक
DRMS NEWS शहडोल। जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत समर्थन मूल्य में धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य दिनांक 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 2023 तक किया जाना है।
समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय हेतु इच्छुक किसान निर्धारित समयावधि में किसान अपना पंजीयन ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर, सहकारी समितियां एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर एवं एमपी किसान ऐप पर पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है किसान पंजीयन करा सकते हैं।
इसी प्रकार एमपी ऑनलाइन किओस्क पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोक सेवा केंद्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था की गई है, किसान अपना पंजीयन कर सकते हैं।
उन्होंने पत्र में कहा है कि समिति स्तर पर निःशुल्क किसान पंजीयन हेतु 39 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है, जिसमें तहसील सोहागपुर में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमश: सोहागपुर, छतबई, मझगवां, सामतपुर, सिंहपुर व जमुई में, तहसील बुढ़ार में 02 पंजीयन केन्द्र क्रमशः बुढ़ार व धनपुरी में, तहसील जैतपुर में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमशः केशवाही, झींकबिजुरी, गिरवा (वलबहरा), रसमोहनी, जैतपुर व चन्नौडी में, तहसील गोहपारू में 06 पंजीयन केन्द्र क्रमश: गोहपारू, दियापीपर, खन्नौधी, पलसउ, लफदा (देवरी) व चुहिरी में, तहसील जयसिंहनगर में 08 पंजीयन केन्द्र क्रमशः जयसिंहनगर, ठेंगरहा, अमझोर, बनसुकली, करकी, सन्नौसी, सीधी व टिहकी में तथा तहसील ब्यौहारी में 11 पंजीयन केन्द्र क्रमशः ब्यौहारी, पपरेडी, भन्नी, चचाई, खैरा, देवगांव (खड्डा), जनकपुर, पपौढ़ (तिखवा), पपौंध, सुखाड़ व रम्पुरवा में स्थापित किये गये है।
उन्होंने बताया कि वह सिक्मी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों की पंजीयन सुविधा केवल समिति स्तरीय पंजीयन केन्द्रों में की गई है।
किसानों को पंजीयन हेतु भूमि का दस्तावेज (खसरा / बी-1), किसान का आधार नंबर, मोबाईल नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाता नंबर (जो आधार नंबर से लिंक हो) आदि दस्तावेजों की प्रतियां किसान पंजीयन केन्द्र उपलब्ध कराने के पश्चात ही किसान पंजीयन किया जा सकेगा ।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
एक दिवसीय रोजगार मेला 15 सितम्बर को
DRMS NEWS शहडोल। जिला रोजगार कार्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 15 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर शहडोल में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9407813779 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
**********************************************
रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने संशोधित आदेश जारी कर रिजर्व सेक्टर आफीसर डॉ0 संतोष कुमार प्रजापति को पशु चिकित्सा सल्यज्ञ ब्यौहारी पशु चिकित्सा सेवाएं शहडोल को सेक्टर क्रमांक 14 जनकपुर में सेक्टर अधिकारी तथा राहुल मिश्रा को वनपरिक्षेत्राधिकारी उत्तर वनमंडल शहडोल का रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है



0 टिप्पणियाँ