DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने उमरिया जिले के ग्राम करकेली में मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 15 सितम्बर 2023

भारत माता के हर संतान को है समानता का अधिकार- कमिश्नर

DRMS NEWS शहडोलकमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि हमारे भारत देश में भारत माता की हर संतान को समानता का अधिकार है। हमारे संविधान में जो समानता का सिद्धांत लिखा हुआ है भारत का प्रत्येक नागरिक बराबर है। 

उन्होंने कहा कि मतदान एक ऐसा अधिकार है, जो यह बात का प्रमाण है कि भारत माता की हर संतान चाहे वह किसी धर्म, जाति, वेशभूषा या किसी इलाके में हो, उसके पास समानता का अधिकार है। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा उमरिया जिले के ग्राम करकेली में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रचार प्रसार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

कमिश्नर ने उमरिया जिले के ग्राम करकेली में मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व

कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा कि जाति, धर्म, भाषा के आधार पर मतदान नहीं देना चाहिए। हमें वोट देते समय सच्चरित्र, अच्छाई, शांत व्यक्तित्व, पढ़ाई लिखाई, स्वभाव, काम और विचार को महत्व देते हुए वोट देना चाहिए। वह उम्मीदवार जिसे हम वोट दे रहे हैं वह हमारे देश को किस दिशा पर ले जाएगा। इसका विचार करके ही मतदान देना चाहिए। 

भारत के प्रत्येक नागरिक को है वोट डालने का अधिकार

कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे भारत देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का होता है। हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हमारे राष्ट्र की प्रतीक हैं। देश में सबसे सर्वोच्च पद पर विराजमान होते हुए भी उन्हें सिर्फ एक वोट देने का अधिकार है। इसी प्रकार हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें भी एक वोट देने का अधिकार है। इसी प्रकार हमारे भारत देश के कृषक, कोटवार, सिपाही, ग्रामीण मजदूर एवं अन्य नागरिकों को भी एक वोट डालने का अधिकार है। 

कमिश्नर ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि मतदाता जब तक आप ईव्हीएम का बटन नहीं दबाएंगे, तब तक कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं सकता है। आप अपनी ताकत पर भरोसा करो जीतने वाला वह है जिनके नाम का बटन मतदाता दबाएंगे। जीतने वाले को मतदाता अपने अंगूठा से पैदा करें। 

मतदान देश की रीढ़ कहलाती है, हम सब उसे रीड की हड्डी को सशक्त बनाने के लिए प्रहरी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने कहा कि मतदान देश की रीढ़ कहलाती है, हम सब उसे रीड की हड्डी को सशक्त बनाने के लिए प्रहरी है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित एवं जीवंत रखने के लिए हमने पूरी विश्व में साबित कर दिया है कि हमारी डेमोक्रेसी विश्व की सर्वश्रेष्ठ डेमोक्रेसी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक ही लोकतंत्र को जिंदा रखे हुए हैं। हमारा लोकतंत्र विश्व में स्मारक उदाहरण एवं प्रेरणा के रूप में हैं। आप ऐसे विशाल लोकतंत्र के नागरिक हैं, इस बात पर सभी मतदाताओं को गर्व होना चाहिए। 

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता संबंधी गायन, मतदाता जागरूकता रैली, मतदाता जागरूकता श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति अलख जगाई गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमती निवेदिता नायडू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शुक्रवार 15 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

शत प्रतिशत मतदान से चिरूहला गांव की बनेगी पहचान- कमिश्नर 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि चिरूहला गांव के जनजाति भाईयों ने लगभग 97 प्रतिशत मतदान कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस गांव के मतदाता अपने अधिकारों के प्रति काफी सजग है। उन्‍होने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 मे अगर इस गांव के मतदाता शत प्रतिशत मतदान करेंगे तो चिरूहला गांव नाम यहां के लोगों की जागरूकता के कारण सम्मान से लिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि चिरूहला गांव के सभी मतदाता मतदान करे और प्रजातंत्र को सशक्त बनाने मे सहयोग करें। 

सभी मतदाता अपने मतदाताधिकार का करें उपयोग 

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा उमरिया जिले के ग्राम चिरूहला में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा कि बैगा बहुल इस गांव मे पिछले चुनाव मे लगभग 94 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जो यहां के मतदाताओ की जागरूकता को प्रदर्शित करता है। 

कमिश्नर ने कहा कि मै आज इस गांव के जागरूक मतदाताओ का अभिनंदन करने आया हॅू। मतदाता जागरूक कार्यक्रम को संभावित करते हुए ए.डी.जी दिनेश चन्द्र सागर ने कहा कि मतदान करने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत अधिकार है। 

उन्होने कहा कि सभी मतदाताओ को निर्भर होकर अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नुक्कड नाटक के माध्यम से मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किय गया। 

इस अवसर पर कमिश्नर ने ग्राम चिरूहला के जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओ का अभिनंदन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा के द्वारा किया गया।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक्साईज विभाग एवं इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल  कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वन्दना वैद्य के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में एक्साईज विभाग एवं इनकम टैक्स विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में मास्टर ट्रेनर पी. के. शालवार ने बताया कि निर्वाचन की तारिख की घोषणा के साथ ही अर्थात आदर्श आचार संहिता लागू होते ही संयुक्त रूप से दोनों विभाग के अधिकारियों को कुछ सुरक्षात्मक कार्यवाही करना उचित होगा जैसे आईएमएफएल, बीयर देशी शराब के उत्पादन और ऑफटेक थोक विक्रेताओं एवं खुदरा विक्रेता की स्टाक सीमा पर सतत अनुवीक्षण आवश्यक है। 

इसी प्रकार सुरक्षात्मक रोकथाम के लिये सीमावर्ती राज्यों से समन्वय अवैध शराब के दुकानों पर छापे, जाँच चौकी की स्थापना और अंतर्राज्यीय आने-जाने वाली वाहनो की जाँच आवश्यक है साथ ही शराब के दुकानो की खुलने एवं बन्द होने के समय का भी जॉच निरन्तर की जाये जिससे आगामी विधानसभा निर्वाचन में किसी प्रकार की समस्या न हो। 

मास्टर ट्रेनर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के समय पर जारी निर्देशों का पालन करते हुये जिला नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर जानकारी भी भेजी जाये। बैठक में श्रीमती सुनीता उमेश भाउटे आयकर अधिकारी, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, सतीश कश्यप जिला आबकारी अधिकारी, डॉ. अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ