DRMS NEWS

DRMS NEWS

काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का 10 अक्टूबर 2023 को ब्यौहारी आगमन

राहुल गाँधी के ब्यौहारी आगमन से काँग्रेस कार्यकर्ताओं मे उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार होगा- सुभाष

DRMS news शहडोल जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि, काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का 10 अक्टूबर 2023 को ब्यौहारी आगमन होना सुनिश्चित हुआ है, जहाँ वो जनसाभा को संबोधित करेंगे।

श्री गुप्ता ने कहा कि राहुल गाँधी के ब्यौहारी आगमन से काँग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ प्राप्त होगा।


श्री गुप्ता ने आगे कहा कि राहुल गाँधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जीतू पटवारी, संजय कपूर, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कुनाल चौधरी, ओंकार सिंह मरकाम, फुंदेलाल, सुनील सराफ व अन्य बड़े नेतागण जनसभा में शामिल होंगे।


श्री गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां चालू हैं, जगह-जगह बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ