DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल जिले की क्राइम रिपोर्ट

पुलिस ने अवैध खनिज रेत का परिवहन करते ट्रेक्टर को किया जप्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 8 अक्टूबर 2023

DRMS news शहडोल। थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि डाला घाट से रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राम नारायण पाण्डेय सोहागपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक बिना नम्बर के नीले कलर का आयसर ट्रेक्टर रेत लोड कर आते दिखा जो चालक पुलिस को देखकर ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया, जिस पर पुलिस ने रेत लोड वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया जाकर वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 8 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

 थाना प्रभारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 19 स्थानों से करीब 170 लीटर शराब किया जप्त  

DRMS news शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कायर्वाही करने हेतु दिशा निदेर्श दिये गए थे। जिसके पालन में दिनांक 07.10.2023 को अवैध शराब के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। 

जिले के थानों में कोतवाली थाना अंतर्गत  01स्थानों से 10 लीटर कच्ची शराब, पपौंध थाना अंतर्गत  01 स्थानों से 10 लीटर कच्ची शराब, जैतपुर थाना अंतर्गत 02 स्थानों पर से 14 लीटर कच्ची शराब, खैरहा थाना अंतर्गत 01 स्थानों से 10 लीटर कच्ची शराब,  गोहपारू थाना अंतर्गत  02 स्थानों से 16 लीटर कच्ची शराब, बुढ़ार थाना अंतर्गत 05 स्थानों पर से 51 लीटर कच्ची शराब,  धनपुरी थाना अंतर्गत 02

स्थानों से 13 लीटर कच्ची शराब, सिंहपुर थाना अंतर्गत 01 स्थानों से 06 लीटर कच्ची शराब, जयसिंहनगर थाना अंतर्गत 02 स्थानों से 17 लीटर कच्ची शराब, देवलोंद थाना अंतर्गत 01 स्थानों से 15 पाव देशी शराब, अमलाई थाना अंतर्गत 01 स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। सभी थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 19 स्थानों पर दबिश देकर कुल 15 पाव देशी शराब एवं 167 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्ती की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ