शहडोल 11 अक्टूबर 2023- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहडोल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा है कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों और मतदाताओं के लिए सभी आदर्श व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सभी आवश्यक कार्यवाहियो को समय सीमा में पूर्ण कराएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने कलेक्टर कार्यालय सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2023 के नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मानीटरिंग कमेटी के नोडल अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं विभिन्न टी. व्ही. चैनलों में चलने वाले समाचारों और विज्ञापनों पर सतत निगरानी रखें।
इस अवसर पर निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त नोडाल अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह सहित अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
==========================
छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, दिया मतदान का संदेश, छात्र-छात्राओं ने कहा कि 17 नवम्बर को अवश्य करे मतदान
शहडोल 11 अक्टूबर 2023- जिले में आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु एवं लोगों को मतदान का महत्व बताने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य केे मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी तारतम्य में जनपद पंचायत बुढार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजुला एवं एकीकृत शासकीय हाई स्कूल सेमरा के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान स्कूली छात्र-छात्राआंें ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवष्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए। साथ ही मतदाताओं को बताया गया कि ,जो भी व्यक्ति मतदान करता है उसे खुद ही निर्णय लेना चाहिए किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए,हमारा भारत देश एक लोकंत्रात्मक देश है, जहां हर व्यस्क नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करने का अधिकार प्राप्त है।
==========================
आबकारी अपराधों की सूचना प्राप्त करने एवं कार्यवाही हेतु टोल फ्री नम्बर 0755-2578687
शहडोल 11 अक्टूबर 2023- जिला आबकारी अधिकारी शहडोल के जानकारी दी है कि शहडोल जिले में उपलंभन के कार्यों में समन्वय व प्रतिदिन कार्यवाही का प्रतिवेदन भेजने के लिये अपर आबकारी आयुक्त, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल को विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के दौरान आबकारी अपराधों की सूचना प्राप्त करने एवं उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु अपर आबकारी आयुक्त, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल के कार्यालय का टोल फ्री नम्बर 1800-233-7833 स्थापित किया गया है। साथ ही इस कार्यलय का दूरभाष क्रमांक 0755-2578687 भी निर्वाचन अवधि हेतु टोल फ्री किया गया है।

0 टिप्पणियाँ