DRMS NEWS

DRMS NEWS

मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं को रात्रि से पहले विसर्जन के साथ ही गोताखोरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 12 अक्टूबर 2023

नवरात्रि पर्व व रावण दहन को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो नें सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शान्ति पूर्ण हो यह सुनिश्चित करें। 

मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं को रात्रि से पहले विसर्जन के साथ ही गोताखोरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए

उन्होंने पानी, एवं बिजली की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं को रात्रि से पहले विसर्जन कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही विसर्जन स्थल में गोताखोरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए। 

रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 8ः30 बजे होगा 

बैठक में पॉलिटेक्निक मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 8ः30 बजे तक सम्पन्न कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसी प्रकार बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। 

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित समिति के सदस्यगण एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

अवैध रेत भण्डारणकर्ताओं के विरुद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज

DRMS NEWS शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बुडवा एवं आसपास के क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायतों की जाँच हेतु कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के आदेश के पालन में खनि अधिकारी देवेन्द्र पटले निर्देशानुसार 07 अक्टूबर 2023 को संयुक्त रूप से खनिज, राजस्व, पुलिस अमले के द्वारा आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर तहसील ब्यौहारी के ग्राम बुडवा, सथनी एवं जनकपुर के कुल 08 अलग अलग जगहों पर रेत के अवैध भण्डारण को मौके से जप्त कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सुपुर्दगी में दिया गया था। 

राजस्व अभिलेखों एवं मौके पर उपस्थित लोगों के कथन अनुसार, अवैध रेत भण्डारित स्थल के भूमि स्वामियों राम किशोर खैरवार, पन्नालाल गुप्ता, द्वारिका शर्मा, सुन्दर सिंह गहरवार, अभिषेक तिवारी, राम दयाल तिवारी, कृष्ण कुमार, शिव कुमार है, जिनकी भूमि पर पुष्पेन्द्र तिवारी, कामता यादव, रिन्कू पाण्डेय, अवैध भण्डारण किया गया। 

अवैध रेत भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप भूमि स्वामियों/अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरुद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध रूप से जप्त शुदा खनिज रेत की चोरी होने की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के आदेशनुसार 12 अक्टूबर 2023 को राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के अमले के द्वारा अवैध रूप से जप्त भण्डारित खनिज रेत को सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न वाहनों के माध्यम से स्थानीय रोड ठेकेदार ब्यौहारी के यहाँ सुरक्षित रखवाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ