DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

सुनेरा के अंतर्गत पंडवाड़ी हाइवे रोड पर गामा गाड़ी और आइशर ट्रक की भिड़ंत में 12 लोग घायल 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 22 अक्टूबर 2023

DRMS news शाजापुर। थाना सुनेरा के अंतर्गत पंडवाड़ी में हाइवे रोड पर गामा गाड़ी और आइशर ट्रक की टक्कर हो जाने से 12 व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शाजापुर जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पंडवाड़ी मे हाइवे रोड पर गामा गाड़ी और आइशर ट्रक की टक्कर हो जाने से 12 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय शाजापुर मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 22 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

मेहन्दवानी क्षेत्र के कठोतिया रैयत में क्रॉसिंग के दौरान कार और बाईक की टक्कर हो जाने पर 02 युवक घायल 

DRMS news डिंडोरी। थाना मेहन्दवानी के अंतर्गत कठोटिया रैयत में कार और बाईक का एक्सिडेंट हो जाने से दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल डिंडोरी जिले के थाना मेहन्दवानी क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कठोटिया रैयत रोड पर क्रॉसिंग के दौरान कार और बाईक की टक्कर हो जाने से घायल हुए 02 युवकों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही.  वाहन से ले जाकर मेहन्दवानी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

  ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

सुआतला क्षेत्र में एक महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत हुई खराब 

DRMS news नरसिंहपुर । थाना सुआतला के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला को उपचार हेतु अस्पताल हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 09:20 बजे सूचना मिलने पर तत्काल नरसिंहपुर जिले के थाना सुआतला क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था पीड़ित महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने परिजन के साथ एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर करेली अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

गाड़ासरई क्षेत्र में  महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

DRMS news डिंडोरी। थाना गाड़ासरई के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल डिंडोरी जिले के थाना गाड़ासरई क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।  महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने परिजन के साथ एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। 

 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

कुकड़ेश्वर क्षेत्र के पावती और रसूलिया के बीच मोटर साईकिल में साड़ी फँस जाने से सड़क पर गिरकर 40 वर्षीय महिला घायल 

DRMS news नीमच । थाना कुकड़ेश्वर के अंतर्गत पावती और रसूलिया के बीच मोटर साईकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नीमच जिले के थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पावती और रसूलिया के बीच रोड़ पर मोटर साईकिल में साड़ी फँस जाने से गिरकर घायल हुई 40 वर्षीय महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर मनासा अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 ऊमरी के अंतर्गत सरकारी स्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी 07 लोग जख्मी  

DRMS news भिण्ड। थाना ऊमरी के अंतर्गत सरकारी स्कूल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में को सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिण्ड जिले के थाना ऊमरी क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय भिण्ड मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ