DRMS NEWS

DRMS NEWS

हायर सेकेण्ड्री स्कूूल करकी के स्कूली छात्र-छात्राओं निकाली रैली

 संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 12 अक्टूबर 2023

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल जिले में आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु एवं लोगों को मतदान का महत्व बताने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य केे मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के हायर सेकेण्ड्री स्कूूल करकी के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान  स्कूली छात्र-छात्राएं ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवष्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

व्यय लेखा संबंधी दलों का एक दिवसीय प्रशिक्षण  13 अक्टूबर को

DRMS NEWS शहडोल  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रत्याशियों के द्वारा की जाने वाली व्यय संबंधी गतिविधियाँ/ जानकारी, व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराने अवगत कराने हेतु व्यय लेखा संबंधी दलों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय विराट सभागार में  13 अक्टूबर 2023  को दोपहर 2 बजे से 4.40 तक आयोजित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि सहायक व्यय प्रेक्षक, सहयोगी लेखा निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल का प्रशिक्षण दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक, वीडियो निगरानी दल उड़न दस्ता स्थैतिक निगरानी दल का प्रशिक्षण दोपहर 3:30 बजे से 4:40 बजे तक आयोजित किया गया है।

==========

आदर्श आचरण  संहिता प्रभावी होने से जनसुनवाई कार्यक्रम रहेगा स्थगित

DRMS NEWS शहडोल विधान सभा चुनाव वर्ष- 2023 की "आदर्श आचार संहिता 09 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील होने के कारण, आदर्श आचरण संहिता अवधि के दौरान "जन सुनवाई" का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ