DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण


संपादक
वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 12 अक्टूबर 2023

मतदान केन्द्रों में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करें - जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत बनाए गए मतदान केन्द्र टेटका, खन्नौधी,  सरसी, जयसिंहनगर के नगरीय क्षेत्र एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए सीधी, अमझोर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की तिथि, कुल मतदाता जैसे सभी आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में रैंप पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था जैसे अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित  कराया जाए। 

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में  किसी भी प्रकार की परेशनियां न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांग, वृद्वजनों  हेतु रैम्प एवं रेलिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 

उन्होंने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों में शौचालय ठीक रहे तथा हैण्डपंप चालू हालत में होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने संबंधित मतदान केन्द्रों के बीएलओ से भी अन्य आवश्यक जानकारिया ली तथा सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग आफिसर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य निर्वाचन से जुडे अधिकारी साथ रहें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

लोकतंत्र का पर्व मनाए और 17 नवम्बर को वोट डालने जरूर जाए- जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए वर्नलेवल मतदान केन्द्र महुआ टोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों से कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र महुआ टोला का किया निरीक्षण

उन्होंने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का पर्व मनाए और 17 नवम्बर को अपना अमूल्य वोट डालने जरूर जाए।  

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोगों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल अपने संबंधित बीएलओ या रिटर्निंग आफिसर को सूचित करें। कलेक्टर ने मतदान केेन्द्र महुआ टोला में  पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ