DRMS NEWS

DRMS NEWS

17 नवम्बर को अवश्य करे मतदान छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 https://youtube.com/shorts/mAvDK4enSYc?si=cat04yI9V7V6q7wh

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 15 अक्टूबर 2023

छात्र-छात्राओं ने वोटर सेल्फी प्वाइंट में ली सेल्फी, दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य  के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्यप्रदेश विधान सभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 15 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

इसी अनुक्रम में जिले के विद्यालयों में वोटर सेल्फी प्वाइंट  बनाया गया है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों द्वारा सेल्फी ली जा रही है और मतदान के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि 17 नवंबर 2023 को वोट डालने अवश्य जाएं। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।

17 नवम्बर को अवश्य करे मतदान छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 

जिले में आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु एवं लोगों को मतदान का महत्व बताने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य केे मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत बुढार के शासकीय हाई स्कूल चन्नौडी के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान  स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है। 

आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवष्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए। साथ ही मतदाताओं को बताया गया कि ,जो भी व्यक्ति मतदान करता है उसे खुद ही निर्णय लेना चाहिए किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए,हमारा भारत देश एक लोकंत्रात्मक देश है, जहां हर व्यस्क नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करने का अधिकार प्राप्त है।

चुनाव है लोकतंत्र की शान वोट देकर करो इसका सम्मान" डोर टू डोर जाकर कैंपस एंबेसडरों द्वारा बताया जा रहा मतदान का महत्व

मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उददेष्य से कैंपस ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किये गए। 

इसी कड़ी में  शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल के कैंपस एंबेसडर खुशनुमा बानो द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा ही कि "चुनाव है लोकतंत्र की शान वोट देकर करो इसका सम्मान"  और मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि 18 वर्ष के बाद वोट डालने का अधिकार प्राप्त हो जाता है, लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब लोग मतदान करेंगे। देश की प्रगति के लिए सबको मिलकर वोट देना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी।

उम्र अठारह पूरी है मत देना जरूरी है" कैंपस ब्रांड एंबेसडर ने लिखा मतदान का स्लोगन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आज शासकीय महाविद्यालय गोहपारू की छात्रा अंजली गुप्ता द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान के स्लोगन लिखा गया। 

उन्होंने स्लोगन में लिखा "लोकतंत्र हो तभी महान  जब देंगे सभी मतदान"लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना अधिकार" युवा शक्ति का यही है काम शिक्षा सेवा और मतदान"सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से" बनो देश के भाग्य विधाता जब जागो प्यारे मतदाता" मतदान को बनाओ अपना धर्म क्योंकि चुनाव है लोकतंत्र का पर्व" उम्र अठारह पूरी है मत देना जरूरी है" वोटर लिस्ट पर नाम लिखवाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं" मतदान की रखो पूरी जनकारी क्योंकि सतर्कता से वोट देेना सबसे बड़ी समझदारी" आन बान और शान से भारत बने मतदान से " के स्लोगन लिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ