
जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील निर्वाचन संबंधी प्रेसवार्ता की गई आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 9 अक्टूबर 2023
DRMS news शहडोल । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम और जिले में की गई चुनाव तैयारी की जानकारी दी।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
प्रेसवार्ता में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की गतिविधियां राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन 21 अक्टूबर को होगा, नामाकंन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी, संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर होगी, मतदान 17 नवम्बर को होगा, मतगणना 3 दिसम्बर को होगी, निर्वाचन की पूर्णता 5 दिसम्बर 2023 को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है, जिले में निर्वाचन व्यय निगरानी हेतु दल गठित किया जा चुका है,आग्नेयास्त्र के दुरूपयोग रोकने हेतु आदेश प्रभावी कर दिये गए है, संहिता की धारा 144 लागू के आदेश प्रभावी कर दिये गए, कोलाहल नियंत्रण के आदेश प्रभावी एवं संपत्ति विरूपण के आदेश भी प्रभावी हो चुके है।
उन्होंने बताया कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 351 मतदान केन्द्र, जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में 301 मतदान केन्द्र एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में 315 मतदान केंद्र बनाए गए है।
इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, उप संचालक जनसम्पर्क जीएस मर्सकोले, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित जिले के पत्रकारगण उपस्थित थें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पुलिस बल पैरा मिलिट्री फोर्स आदि के ठहरने हेतु भवन अधिग्रहण
DRMS news शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के धारा 160 की उपधारा 01 (क) एवं 4 (क) प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस बल पैरा मिलिट्री फोर्स आदि के ठहरने हेतु जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनों का अधिग्रहण किया है।
जिन भवनों को अधिग्रहण किया गया है उनमें थाना कोतवाली के अंतर्गत पॉलेटेक्निक छात्रावास पाण्डवनगर शहडोल, केशरवानी धर्मशाला मुदड़ा हॉस्पीटल के पास पॉडवनगर शहडोल, सिंधी धर्मशाला किरन टॉकीज के पास शहडोल, रेलवे सामुदायिक भवन शहडोल, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास विचारपुर शहडोल, ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर शहडोल, पंडित शम्भूनाथ विश्वविद्यालय का नया बिल्डिंग नवलपुर शहडोल, थाना सोहागपुर के अंतर्गत शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई, थाना गोहपारू के अंतर्गत आईटीआई कॉलेज छात्रावास गोहपारू, थाना ब्यौहारी के अंतर्गत उ.मा.वि. न्यू बरौंधा, घोरसा रहवासी विद्यालय आदिवासी हॉस्टल, आदिवासी हॉस्टल खामडाड़, दीपक मैरिज गार्डन रीवा रोड, कमला पैलेस बस स्टैण्ड के पास ब्यौहारी, शासकीय कॉलेज बस स्टैण्ड के पास ब्यौहारी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बस स्टैण्ड के पास ब्यौहारी, थाना पपौंध के अंतर्गत हा. से. स्कूल भवन निपनिया, बालक छात्रावास निपनिया, थाना देवलौंद के अंतर्गत सिद्धी विनायक कॉलेज देवलौंद, आदर्श स्कूल बाणसागर देवलौंद, सरस्वती स्कूल देवलौंद, हास्टल हॉल परियोजना देवलौंद थाना बुढ़ार के अंतर्गत नेहरू डिग्री कॉलेज बुढ़ार, सिंधी धर्मशाला बुढार, सरस्वती स्कूल लालपुर बुढ़ार, बालक छात्रावास बुढ़ार, उत्कृष्ट विद्यालय बुढ़ार, थाना धनपुरी के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार धनपुरी, थाना अमली के अंतर्गत सामुदायिक भवन अमराडांडी, थाना जैतपुर के अंतर्गत पंचायत भवन जैतपुर शामिल है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
DRMS news शहडोल । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर निर्वाचन कार्यक्रम हेतु बनाए गए मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, नाम निर्देशन कक्षों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कक्षों में संकेतक बोर्ड लगाए जाए, उपस्थिति रजिस्टर संधारित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी एवं कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित रहेंगे, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे और जारी आदेशों की हार्ड काफी रखें। इसी प्रकार कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़ी अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे उपस्थित रहें।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ