DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल जिले की क्राइम रिपोर्ट


मोडिफाइड सायलेंसर के विरूद्ध शहडोल यातायात पुलिस ने की  कार्यवाही 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 9 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल पुलिस ने तेज आवाज के साथ सायलेंसर का उपयोग करने वालों वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की है। पुलिस को आमजन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी कि जिला मुख्यालय में युवा वर्ग के कुछ लोग बुलेट एवं अन्य बाईक में मोडिफाइड सायलेंसर का उपयोग करते हुए पटाखों के जैसे आवाज निकालकर तेज आवाज से गाड़ियां चलाते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है साथ ही आसपास के वाहन चालक भी अचानक आई तेज आवाज के कारण नियंत्रण खो देते हैं। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा उक्त समस्या को गंभीरतापूवर्क लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना प्रभारियों को कायर्वाही करने हेतु निदेर्शित किया गया। जिसके उपरांत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 09 बुलेट एवं 01 अन्य बाईक को उनमें मोडिफाईड सायलेंसर पाये जाने पर जप्त किया है। पुलिस की उक्त वाहनों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी और नियम विरूद्ध वाहन चालकों पर इसी प्रकार से कड़ाई पूर्वक कार्यवाही की जावेगी।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

गोहपारू पुलिस द्वारा लावरिश नाबालिक बालिका को उसके परिजन को सुपुर्द किया

DRMS NEWS शहडोल गोहपारू थाना क्षेत्रांतर्गत 08-09 अक्टूबर 2023 की दरमियानी रात सूचना मिलने पर एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका लावारिस हालत में आरा में होने की सूचना मिलने पर प्रभारी गोहपारू निरी0 मो.समीर वारसी के निदेर्शन मे सउनि0 विद्यासागर, प्रआर0 विजय सिंह, खुमान सिंह, आर0 नबी खान, सुदीप पटेल एवं मआर0 चंदा गोलकार गोहपारू पुलिस द्वारा ग्राम बहेरहा पहुंचकर लावारिस नाबालिक बालिका 09 अक्टूबर 2023 को दस्तयाब किया। नाबालिक बालिका से पूछताछ किया गया जो अपना नाम पता नही बता पा रही थी। 

सूचना मिलने पर गोहपारू पुलिस द्वारा तत्काल समस्त थाना/चौकी शहडोल एवं जिला उमरिया, अनूपपुर में परिजनों की पता तलाश हेतु सूचना दी गई एवं गोहपारू क्षेत्र मे नाबालिक बालिका की फोटो जरिये व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रामों में सूचित किया गया। 

इस दौरान मोबाइल के जरिये पता चला कि उक्त बालिका ग्राम दुलादर थाना गोहपारू की है। जिससे नाबालिक बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बुढ़ार पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही 

DRMS NEWS शहडोल थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम जरवाही में एक व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जगत सिंह बुढार पुलिस द्वारा ग्राम जरवाही में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुरली पिता अमृत लाल केवट निवासी जरवाही का होना बताया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे के चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

 दो अवैध जुआं फड़ से सात जुआडियान को जुआं खेलते पुलिस ने पकड़ा

DRMS NEWS शहडोल नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध लगातार कायर्वाही में थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोन टोला में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर खेल रहे हैं। 

सूचना पर सउनि0 विपिन बागरी, प्रआर0 राजवेन्द्र सिंह एवं आर0 नवी गोहपारू पुलिस द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर फड़ से जुआडियान 01. आनंद कुमार अग्रवाल, 02. सुशील उर्फ जितु केशरवानी, 03. प्रकाश केशरवानी एवं 04. दिलीप अग्रवाल सभी निवासी शहडोल के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 15,900 रूपये जब्त किया गया। 

इसी प्रकार थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटुरा में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। 

सूचना पर सउनि0 सुरेश कुमार, आर0 कोमल एवं प्रिंस अमलाई पुलिस द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर फड़ से जुआडियान 01. अरूण वासुदेव, 02. करण वासुदेव एवं 03. गुरू वासुदेव सभी निवासी ग्राम बटुरा के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 820 रूपये जब्त किया गया। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जिले के थानों की पुलिस ने किया 6 अवैध शराब के ठीहों से 41 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

DRMS NEWS शहडोल थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 आर.के.सिंह ने ग्राम भटिया में आरोपिया राम प्रसाद बैगा की पत्नी निवासी भटिया के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 नारेन्द्र सिंह ने ग्राम बैरिहा में आरोपी कृष्णा कोल पिता रेशम लाल कोल निवासी बैरिहा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब की बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 बसंत श्याम ने ग्राम लालपुर में आरोपिया पकसू कोल की पत्नी निवासी लालपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। 

थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 गणेश सिंह ने धनपुरी में  आरोपी राम सिंह गोंड़ पिता मोहन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी धनपुरी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्रआर0 देवेन्द्र सिंह एवं जयबली सिंह ने ग्राम झांपी टोला में आरोपी रामजियावन सिंह पिता राम सिंह निवासी झांपी टोला के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये एवं ग्राम रूपौला में आरोपी बुध्दसेन पिता बिहारी सिंह निवासी रूपौला के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

मौके पर कच्ची शराब जप्तीकर थानों की पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ