DRMS NEWS

DRMS NEWS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बहु प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकाली देवी के दर्शन कर करेंगे पूजा-अर्चना


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शहडोल दौरा माँ कंकाली, माँ सिंहवाहिनी के दर्शन कर ग्राम अंतरा एवं भाटिया में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 15 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल।  लाड़ली बहनों के भाई, भांजे-भांजियों के मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 16 अक्टूबर दिन सोमवार को जिले मे एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 

श्री चौहान सोमवार की दोपहर 12.25 लगभग बजे जबलपुर से विमान से प्रस्थान कर शहडोल जिले के पचगाँव हेलीपैड पहुंचेंगे। नवदिनी महापर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवराज सिंह चौहान जिले के ग्राम अंतरा स्थित बहु प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकाली देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे एवं दोपहर 1:00 आम सभा को संबोधित करेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 15 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 3:00 बजे पचगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा के ग्राम भाटिया पहुंचेंगे एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सिंहवाहिनी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे दर्शन के उपरांत चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:20 मिनट में जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ